उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में 3 साल के बच्चे को अगवा कर बेरहमी से कत्ल, कुत्तों ने नोच डाला शव

लखनऊ के ठाकुरगंज के गढ़ी पीर खां इलाके में शादी समारोह में आए 3 साल के बच्चे को अगवा कर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। शनिवार सुबह पांच बजे समारोह स्थल से करीब 100 मीटर दूर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। उसके शरीर पर चोटें ही चोटें थीं। मुंह से नाक तक मिट्टी भरी थी। कुत्तों ने शव को नोंच डाला था।लखनऊ में 3 साल के बच्चे को अगवा कर बेरहमी से कत्ल, कुत्तों ने नोच डाला शव

 

पुलिस को आशंका है कि कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई। मां ने अपने बच्चे की हत्या का आरोप उसके पिता पर ही लगाया है। वह पति से अलग रह रही है। आक्रोशित परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के बाद कोनेश्वर चौराहे पर शव रखकर धरना-प्रदर्शन किया।

एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक हुसैनगंज के गनी खां का रहने वाला बच्चा अपनी मां के साथ मौसी के यहां आया था। मौसी के पड़ोस में शादी थी। बच्चा भी शुक्रवार रात करीब 11 बजे डांस कर रहा था। जयमाल के दौरान मां की नजर हट गई और वह लापता हो गया। तलाशने पर उसका कोई पता नहीं चला तो मां ने रात में ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने भी मौके पर आकर छानबीन की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला।

ऐसी हैवानियत कि पढ़कर ही रोंगटे खड़ हो जाएं…

गायब था निचला होंठ और बायां कान
शादी समारोह स्थल से कुछ दूर राजा के खेत में मासूम का शव मिला। मासूम के चेहरे, गर्दन, कंधे, पीठ व पेट पर खरोंचों के निशान थे। खरोंचें इतनी गहरी थीं कि खून छलक आया था। इन खरोंचों से चीटियां चिपकी हुई थीं। निचला होंठ और बायां कान गायब था। गर्दन के बायीं तरफ से कंधे तक का मांस नोचा हुआ था, जबकि कमर के बायें हिस्से से जांघ तक का मांस गायब था। पुलिस को आशंका है कि शव का काफी हिस्सा कुत्ते नोंचकर खा गए।

सिर पर पत्थर से वार, टूटी थी हड्डी
पोस्टमार्टम में बच्चे के मुंह, नाक और गले तक मिट्टी भरी मिली। माना जा रहा है कि वहशी ने बच्चे की गर्दन दबोचकर उसका चेहरा मिट्टी में दबा दिया था। सांस लेने की कोशिश में मासूम की नाक व मुंह से मिट्टी भीतर चली गई होगी। उसने हाथ-पैर चलाए तो दरिंदे ने पत्थर या किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर के ऊपरी तरफ की हड्डी टूटी हुई थी।

बच्चे को कहीं और ले जाकर तो नहीं मारा गया
इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि बच्चे कुकर्म की आशंका को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास रात में ही तलाश की थी। सुबह वहां शव मिलने से साफ है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई, फिर उसे वहां फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि बच्चे को समारोह से ही उठाकर या फुसलाकर ले जाया गया है। छानबीन की जा रही है।

 
 

Related Articles

Back to top button