मनोरंजन

लगातार 3 फिल्मफेयर जीतकर अरिजीत सिंह हुए इस क्लब में शामिल

63वां जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो मुंबई में 20 जनवरी को संपन्न हुआ। इसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट ऐक्टर और ऐक्ट्रेस के अलावा जिस कैटिगरी के अवॉर्ड ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था गायक अरिजीत सिंहको मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड। इस अवॉर्ड में खास यह था कि यह अरिजीत सिंह का लगातार तीसरा फिल्मफेयर और उनके पूरे करियर का चौथा फिल्मफेयर अवॉर्ड था। लगातार 3 फिल्मफेयर जीतकर अरिजीत सिंह हुए इस क्लब में शामिल

इससे पहले ऐसा सिर्फ दिग्गज गायक किशोर कुमार और कुमार सानू ने ही किया था। हालांकि किशोर कुमार ने जहां लगातार 4 फिल्मफेयर अपने नाम किए थे, वहीं कुमार सानू ने कुल 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए और वह भी सारे लगातार। लेकिन किशोर कुमार, कुमार सानू और अरिजीत के अलावा किसी भी सिंगर ने मेल कैटिगरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्लेबैक सिंगर नहीं जीता। 
अरिजीत मुख्य तौर पर हिंदी और बंगाली में गाते हैं। उनकी आवाज का जादू इस कदर है कि 2015 से लेकर 2018 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में उनके दो-दो गाने लगातार नॉमिनेट हुए। 2014 में ‘आशिकी-2’ के ‘तुम ही हो’ के बाद 2015 में भले ही वह फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं जीत पाए, मगर 2016, 2017 और 2018 में उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया। 

Related Articles

Back to top button