जीवनशैली

लड़कियां करे ऐसा इशारा तो न लें हल्के में, बॉडी लैंग्वेज बताती है की क्या इरादा है

ये सच है कि महिलाओं को समझना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुनकिन है। वैसे तो महिलाएं हमेशा बातें करती रहती हैं, लेकिन जब अपनी भावनाओं और इनर फीलिंग दिखाने की बात होती है तो शब्दों की जगह नॉन वर्बल कम्यूनिकेशन यानी इशारों का इस्तेमाल महिलाएं ज्यादा करती हैं। ऐसे में मर्दों के लिए इस मिस्ट्री को समझना कई बार मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर महिलाओं के इशारों को समझना है तो उनकी बॉडी लैंग्वेज के कुछ साइन को जानना बेहद जरूरी है, जो ये बताते हैं कि महिला आप की तरफ अट्रैक्टड है या नहीं… आइए जानते हैं महिलाओं के ऐसे ही कुछ इशारों के बारे में जो बताते हैं कि वो आपको दिल दे चुकी है।
बालों से खेलना
अगर कोई लड़की आपको देख रही है और इस दौरान वो आपको देखते-देखते अपने बालों से खेल रही है तो यह साइन भी काफी कुछ बयां करता है। लड़कियां अपने बालों से तभी खेलती है जब उन्हें किसी पर प्यार आ रहा होता है। ऐसे में अगर आप सामने हों और कोई लड़की सिर्फ आपको देखकर ही काफी समय से अपनी जुल्फों की हसीन लटों में हाथ फेर रही हो तो समझ जाइए की लड़की आप पर लट्टू हो चुकी है।
आई कॉन्टेक्ट
अगर लड़की आपसे सीधे आई कॉन्टेक्ट करके बात करती है तो समझ जाइए कि वो आपकी तरफ आकर्षित हो रही हैं। वहीं इस दौरान इस बात का ध्यान रहे कि वो सिर्फ आप से ही आई कॉन्टेक्ट के जरिए लंबे समय तक बात करती रहे। अगर ऐसा है तो लड़कियों की ये बॉडी लैंग्वेंज प्यार की शुरुआत की सिग्नल है।
नजदीक आना
अगर कोई लड़की हर बार आपसे बात करने के लिए आपके नजदीक आ रही है तो आप खुशकिस्मत हैं। लड़कियां बार बार सिर्फ बात करने के लिए ऐसे ही किसी के नजदीक नहीं जाती हैं। लड़कियों का किसी लड़के से नजदीक जाकर बात करना अपने आप में एक इशारा है कि वो लड़की आप की तरफ अट्रैक्ट हो रही है। वहीं अगर लड़की आपसे सिर्फ 1 फुट की दूरी पर आकर बातें करे तो ये इशारा है कि लड़की आपसे नजदीकियां बढ़ाना चाहती है। अगर लड़की बातों-बातों में आपको छूती है, आपका हाथ पकड़ती है तो समझिए उसे आपको छूने पर भी कोई हर्ज नहीं है। लड़कियां ऐसा करके दिखाना चाहती हैं कि वो आपके करीब आना चाहती है। वो चाहती है कि किसी न किसी तरह से वो आपसे जुड़ी रहे। अगर कोई लड़की आपको हर बार छूने का मौका देख रही है तो आप भी मौके पर चौका मारने के लिए तैयार रहें और लड़की के इन इशारों को तवज्जो दें।
गर्दन दिखाना
अगर कोई लड़की आपके साथ बात कर रही हो और वो बार-बार कुछ ऐसी हरकत कर रही हो जिससे उसकी गर्दन की तरफ आपका ध्यान जाए तो ये भी एक इशारा हो सकता है। दरअसल, लड़कियों की गर्दन उनका एक सेंसेटीव पार्ट होता है। अगर लड़की बार-बार आपको अपनी गर्दन शो कर रही है तो लड़की के इस इशारे को हल्के में न लें, लड़की चाहती है कि आप उसके करीब आएं, साथ ही लड़की का गर्दन दिखाने का मतलब है कि वो आपकी तरफ अट्रेक्ट हो रही है।

Related Articles

Back to top button