ज्ञान भंडार

लव राशिफल 12 अगस्त: प्रेमी जोड़ों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानिए !

मेष- प्रेमी के साथ कोई पुरानी चली आ रही अनबन प्यार की डोर को कमजोर कर सकती है। कोशिश करें लव रिलेशन में तनाव न बढ़े और कूल रहे दिमाग को भी कूल रखें। मैरिड कपल बच्चों के लिये कोई योजना बना सकते हैं।

वृषभ- प्रेम सम्बन्धों को लेकर घर वाले विरोध कर सकते हैं। नौकरी, आय, जीविका यह आज जीवन का मुख्य ध्येय होगा। रोमांटिक शाम की प्लानिंग करेंगे। आज अपनी प्रेम भावना को लवर के सामने व्यक्त कर सकते हैं।

मिथुन- लव रिलेशन और लव लाइफ में स्थिरता आयेगी। प्यार में अपनापन बढे़गा। दिल कुछ करने के मूड में है। अपनी जिद्द को लव लाइफ में हावी न होने दें। विवाहित कपल अपने आर्थिक भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क- बच्चों से कोई खुशखबरी मिलेगी। माता के सहयोग और मदद से रिश्ता तय हो सकता है। आपका रोमांटिक मूड अपोजिट सेक्स के जातकों को आकर्षित कर सकता है। मैरिड लाइफ को सुखमय बनाने के लिये कदम बढ़ाएंगे।

सिंह- लव लाइफ में सीरियस रिलेशनशिप बनाने के लिये आपको बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाना पड़ेगा। प्रेमी पर शंका हो सकती है, अपने नजरिए को बदलिए। पति-पत्नी के बीच भी स्थितियां अनुकूल नहीं दिख रहीं।

कन्या– विवाह के योग बन रहे हैं। किसी पुराने दोस्त से विवाह तय हो सकता है। लवर के साथ रोमांस के कई अवसर मिलेगें। साथ घूमने का प्लान बन सकता है। मैरिड कपल का दिन परिवार या पारिवारिक प्लानिंग में बीतेगा।

तुला- लव रिलेशन में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मूवी या डिनर प्लान कर सकते हैं। रिश्ता तय होने में मुश्किलें आ सकती हैं। अगर कामकाजी पत्नी की तलाश में हैं तो सफलता मिलेगी। लव रिलेशन मजबूत होंगे।

वृश्चिक- आज आप जो भी फैसला लेंगे सोच समझकर लेंगे। अपोजिट सेक्स के प्रति आकर्षित रहेंगे। विवाहित रिश्तों में मधुरता आयेगी। वाहन आदि पर खर्चा कर सकते हैं।

धनु– चार ग्रह आपके लगन में गोचर कर रहे हैं। प्रेमी से प्रभावित रहेंगे। अगर पहले लवर से किसी कारणवश बिछड़ गये थे, अचानक बिछड़े हुए प्रेमी से कोई खबर मिल सकती है जो दिल को भा जायेगी।

मकर– रोज की नोकझोक से आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का अहंकारी या अशिष्ट व्यवहार के कारण मन दुखी रह सकता है। लव पार्टनर के साथ शाम रंगीन रहेगी। बातों में कब समय गुजर गया पता ही नहीं चलेगा।

कुंभ- दिमाग विचलित रहेगा। पार्टनर के साथ सेक्सुअल रिलेशन बन सकते हैं। लव लाइफ में साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नई फ्रेन्ड के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अजीब सा प्यार का उन्माद दिमाग में छाया रहेगा।

मीन– रिलेशनशिप को लेकर उत्साहित हैं। लाइफ पार्टनर की नौकरी लग सकती है। मैरिड कपल की लाइफ में रोमांस कम होगा। रिलेशनशिप में ताजगी आएं। डेट पर जाएं कैंन्डल लाइट डिनर प्लान करें।

Related Articles

Back to top button