अद्धयात्म

लव राशिफल 15 जुलाई: आज प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष- आज आप लव पार्टनर या साथी के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। सगाई के लिए भी दिन शुभ है। अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं।

वृषभ- आज पिता से अनबन हो सकती हैं। आफिस से बॉस की फटकार मिल सकती है। सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। सगाई सम्बन्ध विच्छेद हो सकते हैं।

मिथुन- आज आपके साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। जिस वजह से मन उदास रहेगा। वैवाहिक दम्पत्ति में भी नोक-झोक चलती रहेगी। सोशल साट पर किसी विदेशी से प्रेम-सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। संभलकर चलने का दिन है। आज अपने रिलेशनशिप को गम्भीरता से लें।

कर्क- आपकी अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आपके प्रेम की नैया किनारे लगेगी। प्रेम विश्वास की नींव पर टिका है। हर प्रकार से फायदे का दिन है। व्यापारिक कारोबार से धन-सम्पत्ति का फायदा मिल सकता है।

सिंह- जीवनसाथी को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आपको आज फायदा मिलेगा। साथी के साथ लड़ाई झगड़े से आप बचें। पत्नी के द्वारा धन लाभ के योग बन रहे हैं। जिससे घर में समृद्धि आयेगी।

कन्या– विवाह के रिश्ते में माता-पिता की मर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रेम विवाह का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है। पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में सन्तुलन लायेगा। साथी से नजदीकियां बढ़ेगी। सरकारी नौकरी में तरक्की की संभावना है। जरूरत है आपको चापलूसों से सावधान रहने की।

तुला- आज के दिन नये मित्र जीवन में एंट्री कर सकते हैं लेकिन यही संभालने का समय भी है। आपका लव पार्टनर आप से रूठ सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें। जल्दबजी में कोई कार्य न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें।

वृश्चिक– लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है। लव पार्टनर व जीवनसाथी के साथ लव रिलेशन में मजबूती आयेगी। आपसी तालमेल जीवन में बहार ला सकता है। मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी की वजह से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी आयेगी।

धनु– आज अपने प्रेम का इजहार खुल्लम-खुल्ला जोर शोर से करेंगे। प्रेमी आप पर विश्वास करेगा लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में भटका सकती है। आज के दिन ज्यादा समय यात्रा में गुजरेगा। पति-पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर नोकझोक हो सकती है।

मकर– आज का दिन शुभ रहेगा। जो लोग अकेले है उन्हें लव पार्टनर मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ समय बितायेंगे। पत्नी की तबियत अगर खराब चल रही थी तो वह अब बेहतर होगी। बहन आपके मन के पार्टनर को मिलवाने में आपकी सहायता कर सकती है।

कुंभ – शुभ दिन रहेगा। फेसबुक, सोशल साइट्स पर आपकी पोस्ट को लाइक मिल सकते हैं। अपने प्रियतम के साथ अपनी फोटो अपडेट करें। नये लव रिलेशन कायम हो सकते हैं। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है और विश्वास उसमें रंग भरता है। पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।

मीन– प्यार के बेहतरीन क्षण अपने लव पार्टनर के साथ बिताएंगे। पिता के सम्पर्क से व्यापार में फायदा मिल सकता है। प्रेमी के गिफ्ट पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ के बारे में कोई जल्दबाजी में फैसला न करें। आज की यात्रा में पुराने मित्र मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button