अद्धयात्म

लव राशिफल 16 जुलाई 2019: जानिए प्रेम के मामले में आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष-प्रेम संबंधों में असमंजस की स्थिति रहेगी। लव पार्टनर क्या चाहता है आप इसे नहीं समझ पाएंगे। इसका असर यदि आप विवाहित हैं तो आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा। लव लाइफ में खुशियां लाने की कोशिश करें। आज आप आलस्य महसूस करेंगे। विवाहित सम्बन्धों में जमीन—जायदाद आदि को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।

वृष- आज आप रोमांस और रोमांच महसूस करेंगे। लव पार्टनर को प्रपोज करने के लिये दिन उत्तम नहीं है। सगाई या विवाह में देरी हो सकती है। रिश्ता टूट भी सकता है। वैवाहिक दम्पति के जीवन में तनाव रहेगा। विवाह टूट सकते है। संयम से काम लें।

मिथुन- आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। साथी आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। यदि आपका ब्रेकअप हो चुका है, तो आज लव पार्टनर से फोन पर बात करने की कोशिश करें। शायद जीवन में आपका प्रेम वापस आ जाए। आज आप कह डालिये प्रियतम को अपने मन की बात। पति—पत्नी में अनबन लम्बी चल सकती है।

कर्क-प्यार के संबंधों को ठोस बनाने की जरूरत है। आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। आपके द्वारा थोड़ी सी मेहनत दूरियों को कम करने का काम करेगी। पिता की सलाह से रिश्तों में मधुरता आ सकती है। बिना बात की बहस पति-पत्नी का झगड़ा बढ़ा सकती है। विवाह का रिश्ता तय होते—होते रुक सकता है। घर के महौल पर कंट्रोल रखें।

सिंह- आज आपका प्रेमी हो सकता है कि आपकी बात पर विश्वास न करे। आज जरुरत है आपको अपनी बात को विश्वासपूर्वक प्रकट करने की। आपके विवाह की तारीख तय होने में देरी हो सकती है। लव रिलेशन में सार्थकता लाने की कोशिश करनी चाहिए। अनैतिक संबंध और हर किसी के साथ फ्लर्ट करने की प्रवृति प्रेमियों में दूरियां ला सकती है। आपोजिट सेक्स के प्रति आकर्षण बना रहेगा।

कन्या-कोर्ट में तलाक को लेकर चल रहा केस खत्म हो सकता है। आपका आत्मविश्वास प्रेमी को पसन्द आएगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। बिना बात के झगड़ों में मत पड़ें। खर्च बढ़ेंगे संभल कर रहें। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहेंगे। परिवार के साथ संयम से काम लें।

तुला- पति—पत्नी एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, हालांकि प्रेम की उमंग बनी रहेगी। प्रेमी के साथ प्यार के बेहतरीन पल साथ—साथ बिताएंगे। सिंगल युवक—युवतियों के जिंदगी में प्यार का दरवाजा खटखटा रहा है। मन का मीत मिल सकता है। शादी तय हो सकती है। यदि आप पहले से प्रेम संबंधों में है तो संभल कर चलने का दिन है। आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक— साथी की सेहत खराब हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के रिश्तों में दरार आ सकती है। बात—बात पर गुस्सा करने से बचें। साथी का अमार्यादित व्यवहार आपको तकलीफ पहुंचा सकता है। नवयुवकों के लिये रोमांटिक दिन है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मूवी देखने या फिर डेट पर जा सकते हैं। साथी से फ्लर्ट कर सकते हैं। फेसबुक पर आपके स्टेट्स को ढेर सारी लाइक्स मिलेगी।

धनु- घर—परिवार में कुछ दिक्क्ते आ सकती हैं। आपके अधिक प्रेम संबधों के बारे में जीवनसाथी को पता चल सकता है। जिसके कारण विवाहित जोड़ों के बीच तनातनी चल सकती है। ब्रेकअप हो सकता है। ऑफिस में सम्मान मिल सकता है। ट्रांसफर भी हो सकता है। प्रेमी को खुश करने के लिये खर्च ज्यादा हो सकता है।

मकर- लव लाइफ में कुछेक असमंजस बने रहेंगे, जिनका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। आपका आकर्षण और सुन्दरता सभी का मन मोह लेगी। अतिरिक्त आय के साधन बन सकते हैं। वातावरण को अपनी प्यारी और मीठी बातों से खुशनुमा बनाए रखें और बेकार की अफवाहों से दूर रहे।

कुंभ— अतिरिक्त आय के लिये नये विचार और पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा। लव पार्टनर बिजनेस पार्टनर बन सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, मीठी—मीठी बातें दिन को रोमांचक बना देगी। साथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

मीन- नौकरी की उठापटक दिन मूड ऑफ़ कर देगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। अकेले रह रहे युवक—युवतियों की आज साथी को पाने की तलाश पूरी हो सकती है। आज आपके नये मित्र और प्रेम संबंध बन सकते हैं। प्रेमी का फ्लर्ट करना अपको पसंद आयेगा। जीवनसाथी का रोमांटिक मूड आपको खूब भाएगा।

Related Articles

Back to top button