अद्धयात्म

लव राशिफल 17 जुलाई: आज प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए

मेष-पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। घर-परिवार का माहौल सही नहीं रहेगा। ऐसे में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ- प्यार का इजहार कर शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। पिता का हस्तक्षेप आपके विवाहित रिश्तों में आपके पार्टनर को पसंद नहीं आएगा। आप अपने दिल की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आज प्रेम की शक्ति को महसूस करेंगे।

मिथुन- प्रेम की बजाय काम और नौकरी को प्राथमिकता देंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ काम करने में समय बीत सकता है। प्रेमी नाराज हो सकता है। आप पर शक भी कर सकता है। लव रिलेशन में मजबूती लाने के लिए संयम से काम लें। सुनी-सुनाई बातों पर न विश्वास करें, ताकि आपके रिश्ते मजबूत बने रहें।

कर्क- आप अपने पार्टनर के चिकनी-चुपड़ी बातों में नहीं आएंगे। दिल के रिश्तों में बुद्धि से काम लेंगे। विवाह का प्रस्ताव भेज सकते हैं। साथी से आपकी जो कामनाएं हैं, वह पूरी होगी।

सिंह- किसी बात को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। अपने पार्टनर की बातों को अनदेखा न करें। वह आपकी अटेंशन और समय दोनों चाहता है। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। विदेश भ्रमण को जा सकते हैं।

कन्या– प्रेमी से बात नहीं हो पाएगी। किसी न किसी कारण देरी और दूरियां बनी रहेंगी। मन उदास रहेगा जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। मन की बात मन ही में रह जाएगी।

तुला- लव पार्टनर से नहीं बनेगी। बगैर किसी बात की बहस आपस में दूरियां ला सकती है। ब्रेकअप हो सकता है। कुछ लोगों के प्यार में झूठ का सामना करना पड़ सकता है। जो प्रेम संबंधों की डोर को तोड़ सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन अनुकूल है। संतान की चाह पूरी होगी।

वृश्चिक– प्यार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। ऑफिस में लव पार्टनर मिल सकता है। जीवनसाथी को तरक्की की उम्मीद रहेगी। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल है।

धनु– आज जीवनसाथी का मूड रोमांटिक रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी प्यार के रिश्ते के लिए प्रपोज कर सकता है। दिन साथी के साथ खुशनुमा गुजरेगा। प्रेमी की गलतियों को नजर अंदाज करें।

मकर– काम काम काम, सारा दिन काम’ आज आपको अपने प्रेमी से यही सुनने को मिलेगा। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत शुभ है। वैवाहिक जीवन में तो आज सिर्फ बहार और प्यार है। पार्टनर के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं।

कुम्भ– शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा होगा। अचानक लवर के संग वाद—विवाद हो सकता है। यह विवाद बढ़ भी सकता है। आज तमाम कोशिशों के बावजूद डेट फिक्स नहीं हो पाएगी। फोन से या चैटिंग से साथी के साथ जुड़ाव बना रहेगा।

मीन– मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। प्रेम की डोर मजबूत होगी। लव लाइफ में नए साथी की एंट्री हो सकती है। आपका रोमांटिक स्वभाव साथी को खुश करेगा। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button