अद्धयात्म

लव राशिफल 19 जुलाई: प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा आज सितारों का साथ, जानिए

मेष– काम का स्ट्रेस रिश्तों में दिखेगा। आफिस वर्क के प्रेशर स्ट्रेस को ठीक से हैंडल करें। शादीशुदा जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम के क्षण साथ बिताएंगे। काम के बजह से प्रेमी से दूरियां बढ सकती हैं। लव पार्टनर विदेश जा सकता है। प्रेमी की नौकरी में तरक्की हो सकती है।

वृषभ– अपने लव पार्टनर से मिलने के लिए प्रोग्राम बनाएंगे। आपसे मिल कर प्रेमी खुशी का अनुभव करेगा। पति-पत्नी मिल कर बच्चों और परिवार को मिलाकर नई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ समझदारी भरा बर्ताव मन में विश्वास लाएगा।

मिथुन– आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। काफी दिनों से अगर यात्रा आपकी दूरियां ला रही थी, वह सब खत्म होने का समय आ गया है। प्रेम के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर परिवार पर खर्चा बढ़ेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

कर्क– लव रिलेशन के लिए दिन अनूकूल है। लव पार्टनर के साथ आनन्द के पल बिताएंगे। मैरिड कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। अन मैरिड युवक युवतियों की शादी का योग बन रहा है। अकेले हैं तो साथी मिलेगा।

सिंह– प्रेम संबंध सही रहेगा। आप जिससे शादी करना चाहते थे वह बात टल जाएगी। अपने लव पार्टनर की मर्यादा को मान दें। इससे स्थिति सुधरेगी।

कन्या– विवाह के लिए प्रपोज करने का उत्तम दिन। आप प्रेमी और परिवार वालों से आज बात कर सकते हैं। जल्द ही आपको सकारात्मक जबाब मिलेगा। विवाहित जन के लिए रोमांटिक दिन। घूमने या मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला– लव रिलेशन में खुशियां और बहार भरा दिन। आज अपने पार्टनर के साथ मस्ती करेंगे। विवाहित दम्पत्ति के बीच कुछ मसलों के कारण मनमुटाव हो सकता है। इस कारण कहीं लाइफ पार्टनर आपसे दूरियां न बना लें।

वृश्चिक– लव लाइफ में चैलेंज रहेंगे। आपके मित्र आपसे दूरियां बनाने की कोशिश करेंगे। लवर के साथ बिन बात के बहस हो सकती है। अपने शब्दों पर ध्यान दें।

धनु– दिन अच्छा बीतेगा। आपके साथी को कोई परेशान कर सकता है। घर में स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत आ सकती है। सेहत में स्थिरता लाने के लिये योगा प्राणायाम आदि करें।

मकर– व्यापार या नौकरी में परिवर्तन आ सकता है। विवाहित दम्पत्ति के जीवन में उथल-पुथल ला सकता है। मैरिड कपल में तनाव रहेगा। प्रेम के रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कोशिश करें संयम से काम लें। किसी भी प्रकार के आवेश से बचें।

कुंभ– कार्य में तरक्की के योग बन रहे हैं। बॉस आपसे खुश है। ऑफिस में ही प्रेमी मिलने की सम्भावना है। दिन अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास के कारण आप किसी कुलींग से छेड़खानी न करें, फंस सकते हैं। रिश्ते संयम और कंट्रोल से चलते हैं।

मीन– आज दिन अच्छा रहेगा। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

Related Articles

Back to top button