ज्ञान भंडार

लव राशिफल 28 फरवरी 2020: जानिए वैवाहिक जीवन से जुड़ा भविष्यफल

मेष राशि
दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि
दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी संभव है। प्रेम जीवन में साथी का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, लेकिन उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें और प्यार से अपने प्रियतम की बातों को समझें। संतान से आपको सुख मिलेगा। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों के बावजूद प्रेम की बयार बहेगी।

कर्क राशि
संतान के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।

सिंह राशि
प्रेम के मामले में आप सावधान रहें। किसी तीसरे का हस्तक्षेप आपके प्रेम जीवन में परेशानीका कारण बन सकता है। दांपत्य जीवन आज बेहतर रहेगा और जीवन साथी आपकी बातों को समझेगा।

कन्या राशि
आरंभ में आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी अइसा काम ना करे जिससे आपको दुखी होना पड़े।

तुला राशि
आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ाने वाला होगा और आपके दांपत्य जीवन में आकर्षण बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। आप यह भी देखेगें कि वह व्यक्ति विशेष भी आपकी गतिविधियों पर ध्यान दे रहा है।

धनु राशि
आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए।

मकर राशि
आप प्रेमी जीवन में जिस मुकाम पर आज हैं उसके लिए आपने काफी प्रयास किए होगें लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि इन प्रयासों का मीठा फल शीघ्र ही आपको चखने को मिलेगा।

कुंभ राशि
आपको माहौल की गरिमा भी बनाए रखनी होगी। दोस्तों की महफिल भंग होने बाद भी आप दोनों प्रेमी जीवन की यादों को ताजा पाएंगे जिससे एक बार फिर आप रोमांटिक मूड में खुद को पाएंगे।

मीन राशि
दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवन साथी की सहायता से मान सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button