ब्रेकिंगराज्य

 लहंगर में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, किसानों की फसल बर्बाद

महासमुंद : सिरपुर क्षेत्र के ग्राम लहंगर में एक बार फिर हाथियों के दल ने १२ अप्रैल की रात फसलों को रौंद दिया। बर्बाद फसलों को देखकर किसान मायूस हो गए हैं। सिरपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों में आए दिन हाथी धमक जाते हैं और रात में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के सदस्य राधेलाल सिन्हा ने बताया कि ग्राम लहंगर में १२ अप्रैल की रात किसान अपने खेतों में फसलों की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान हाथियों का दल आ धमका और फसलों को रौंद दिया। इससे कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। किसान मशाल जलाकर हाथियों को खदेडऩे का प्रयास किया। रातभर किसानों ने मशाल लेकर रतजगा कर फसलों को बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। किसानों ने हेमकुमार निषाद, चैतराम ध्रुव, सेवकराम यादव व हिरामन के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इधर, विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं है। किसानों का कहना है कि हाथियों को जंगल की ओर खदेडऩे के लिए प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो, रबी फसलों को हाथी नुकसान पहुंचाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button