मनोरंजन

लाइव रैप परफॉर्म करेंगे रणवीर सिंह


मुंबई : दर्शकों को रणवीर-आलिया की फ़िल्म गली बॉय का बेसब्री से इंतज़ार है। चूंकि दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय की रेंज दिखा दी है, इसलिए इनकी फ़िल्म को लेकर क्रेज़ बरकरार है। सिर्फ फ़िल्म ही क्यों, इसके म्यूज़िक लॉन्च की भी प्रतीक्षा की जा रही है, जो अगले सप्ताह मुंबई के भायखला में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि संगीत से जुड़े इस कार्यक्रम में गली बॉय की टीम एक साथ फिल्म का संगीत एल्बम रिलीज करेगी।

खबर है कि रणवीर सिंह इस कॉन्सर्ट में फिल्म के गाने पर लाइव रैप परफॉर्म करने वाले हैं। उनके अलावा नेज़ी, डिवाइन, सिधांत चतुर्वेदी,डी-साइफर, बीट रॉ, डी-इविल, मैक अल्ताफ, नेक्सस, स्पिटफायर, डबशर्मा, अल्ताफ, टॉडफॉड, महारया,100 आरबीएच, नोसियस डी भी इस मेगा संगीत लॉन्च में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाते हुए नज़र आएंगे। आलिया भट्ट, रितेश सिधवानी, ज़ोया और फरहान भी इस ग्रैंड म्यूजिक कॉन्सर्ट में शरीक होंगे।

Related Articles

Back to top button