मनोरंजन

लाख छुपाने पर भी LEAK हुई रणवीर और दीपिका की रॉयल वेडिंग की फोटोज

दीपिका और रणवीर की शादी हो चुकी है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने इटली का फेमस लेक कोमो अपनी शादी के लिए बुक किया है। आज यानी 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से रणवीर-दीपिका ने शादी कर ली। रणवीर और दीपिका ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रणवीर-दीपिका ने शादी की रस्में अदा की। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को शादी में इनवाइट नहीं किया। साथ ही वेन्यू से एक भी फोटो शेयर करने पर बैन लगा दिया।

दीपिका और रणवीर ने लाख कोशिश की हो लेकिन शादी का एक वीडियो सामने आ चुका है। जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी का ये वीडियो काफी दूर से लिया गया है इसलिए साफ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो दीपिका और रणवीर की शादी का गवाह बन गया है।

बता दें कि कल यानी गुरुवार को सिख रीति-रिवाज से शादी होगी। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपने संगीत में पॉपुलर गाने ‘दिल में मारी एंट्री’ पर डांस किया। वहीं जब संगीत में शुभा मुद्गल ने परफॉर्मेंस दी तो दीपिका की आंखों में आंसू आ गए।

Related Articles

Back to top button