मनोरंजन

लॉकडाउन : पीएम मोदी के एलान पर अनुराग कश्यप ने कहा- ‘अब कहें तो कहें क्या’

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे पूरे देश में लॉकडाउन का एलान किया। ये लॉकडाउन अगले 21 दिन तक रहेगा। पीएम के एलान के बाद अचानक राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अफरा-तफरी में सामान इकट्ठा करने लगे।

इस बीच लोगों ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत भी किया। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घरों में रहना ही उपाय है। बॉलीवुड सितारों भी पीएम के फैसले का समर्थन करते दिखे हालांकि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कुछ चीजों को लेकर नाराजगी जताई है।

अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आठ बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतजाम कर लेते। हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के, क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही? अब कहें तो कहें क्या। ठीक है प्रभु’।

इसके अगले ट्वीट में अनुराग कश्यप पीएम का शुक्रिया कहते भी पाए गए। दरअसल प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर लोगों को बताया कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। रोजमर्रा की जो भी चीजें हैं, उनकी कमी नहीं होने दी जाएगी। अनुराग कश्यप ने इसी ट्वीट पर लिखा- ‘शुक्रिया।’

Related Articles

Back to top button