उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

लॉकडाउन में यूपी पुलिस के दो रूप,”नरम भी और गरम भी’

एक्शन मोड में रहे वर्दीधारी, मदद भी की और सख्त कार्यवाई भी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारी कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर पिछले दिनों काफी अहम रही है। पुलिस ने अलग-अलग स्थितियों में आवश्यकतानुसार सख्त और नरम दोनों तरह का रुख अपनाया है। जहां एक ओर कई मामलों में पुलिस का संवेदनशील और मानवता भरा रूप सामने आया वहीं कुछ मामलों में पुलिस काफी सख्त भी रही और कायदा-क़ानून का पालन न करने वालों पर जम कर कार्रवाई की।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 41,258 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में 35,04,919 वाहनों की सघन चेकिंग में 37,999 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 16,79,08,572 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,20,724 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

हॉटस्पॉट एरिया में 49,06,846 लोगों को चिन्हित किया गया
इसके अलावा कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 768 लोगों के खिलाफ 603 एफआईआर दर्ज करते हुए 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के 467 हाॅटस्पाॅट क्षेत्र के 308 थानान्तर्गत 8,77,744 मकान चिन्हित किये गये। इनमें 49,06,846 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों की संख्या 2028 है। हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में 23,246 वाहनों का चालान करते हुए 1444 वाहन जब्त किये गये।

तब्लीगी जमात पर की गयी कड़ी कार्रवाई
अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के कुल 20 जनपदों के तब्लीगी जमात में शामिल 2670 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। 325 विदेशी तब्लीगी व्यक्ति जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आये और मौजूद हैं, सभी 325 विदेशी व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण करके क्वारेंटाइन किया गया है। तब्लीगी जमात के 45 विदेशी सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई है तथा 259 पासपोर्ट जब्त किये गये हैं।

आपदा नियंत्रण केन्द्र में 69,140 फोन काॅल्स में से 65,645 का निस्तारण हुआ
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्बंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाईन नं0 1070 पर प्राप्त 69,140 काॅल्स में से 65,645 का निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button