ब्रेकिंगराष्ट्रीय

लॉकडाउन से कम हुआ प्रदूषण: जालंधर से दिख रहे हिमाचल प्रदेश के पहाड़

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर में कर्फ्यू और देश में लॉकडाउन के बीच शहर के लोगों को एक शानदार नजारा देखने को मिला। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लगे। बड़ी संख्या में छतों पर एकत्र होकर लोग इन्हें निहारते हुए जनर आए। गौरतलब है कि पंजाब में पिछले कई दिनों से चल रहे कर्फ्यू के कारण शहर का वातावरण बिल्कुल साफ हो गया है। ऐसे में शहर के बाहरी इलाकों से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लगे हैं।

तीन अप्रैल को सुबह गदईपुर के बाहरी हिस्से से ये सभी पहाड़ साफ दिखने लगे। पूरे गदईपुर में लोग घरों की छत पर चढ़ कर पहाड़ देखते मिले। हर कोई प्रकृति की खूबसूरती निहार कर हैरान है। प्रदूषण के कारण लोगों को कभी पता नहीं चला कि शहर से हिमाचल के पहाड़ देखे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button