Entertainment News -मनोरंजन

लोगों को फ्री शो दिखाते हैं चिराग शाह

मुम्बई : पिछले बीस साल से टीवी और फ़िल्म जगत में सक्रिय चिराग शाह ने संघर्षरत कलाकारों की परेशानियों को नजदीक से देखा और महसूस किया है। उन्हें इन परेशानियों से छुटकारा दिलाने के मकसद से चिराग ने गो सेलेब कंपनी की स्थापना की, जिसके ये फाउंडर भी हैं। यहां कास्टिंग और शो के लिए किसी भी कलाकार को साइन किया जा सकता है। पिछले साल चिराग शाह ने 100 से ज़्यादा शो किये हैं।

ज़्यादातर शो मुंबई और गुजरात में किये हैं। इन्होने एक साथ पांच शहरों में डांडिया भी किया। इसके अलावा चिराग प्यारेलाल जी, अरविन्द वेगड़ा, भूमि त्रिवेदी ,अलका याग्निक, सोनू निगम, ओस्मान मीर और कई कलाकारों के साथ शो कर चुके हैं। इन्होंने गो सेलेब क्लब भी बनाया है जहाँ लोग साल में फ्री शो देख सकें।

Related Articles

Back to top button