अजब-गजब

लोग इस शख्स की हल्क से करते हैं तुलना, ताकत इतनी कि हो जाएंगे अचंभित

नई दिल्ली : दुनिया ताकतवर लोगों से भरी पड़ी है। लोगों की कद काठी एेसी की जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। भारत में कद और काठी के मामले में पंजाबियों का नाम सबसे ऊपर आता है। ये हमेशा अपने अलग स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। दारा सिंह को भला कौन नहीं जानता। उनके बाद द ग्रेट खली (दलीप सिहं) ने रिंग डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में देश का नाम रोशन किया। लेकिन हम आपको एेसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जिसकी तस्वीरें देखकर आप द ग्रेट खली को भी भूल जायेंगे।

हम बात कर रहे हैं ईरान के हल्क कहे जाने वाले मशहूर वेटलिफ्टर सज्जाद घरीबी के बारे में, जिन्होंने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया में तहलका मचाया हुआ है। आपने अगर मार्वल एवेंजर्स देखी होगी तो आपको इस फिल्म के पात्र हल्क भी काफी पसंद आए होंगे।

ईरान के इस पहलवान की तुलना असल जिंदगी के हल्क के तौर पर की जाती है। अपने बड़े शरीर के कारण इस वेटलिफ्टर ने रातो रात सोशल मीडिया में काफी अधिक लोकप्रियता बटोरी है। इंस्टाग्राम पर इनके लाखों फॉलोअर्स हैं जो हमेशा उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं

केवल 24 वर्ष के ये मशहूर पावरलिफ्टर इतनी छोटी सी उम्र में काफी बड़ी उपलब्धि पा चुके हैं। इनका वजन करीब 175 किलो है और इनके ज्यादातर मसल्स उनके कंधों, बाहों में है। इनके ताकतवर शरीर को देखकर हर कोई अचंभित हो जाता है और बस एकटक इन्हें निहारता ही रहता है।

Related Articles

Back to top button