अजब-गजब

लड़कियों को किया जाता है जबरन प्रेग्नेंट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान


नई दिल्ली : नाइजीरिया में कुछ जगह पॉल्ट्री फॉर्म की तरह ही बेबी फार्मिंग के काम को अंजाम दिया जा रहा है। गौरतलब है कि अफ्रीका महाद्वीप में अत्याधिक गरीबी होने की वजह से अन्य देशों की कुरीतियों की तरह ही नाईजीरिया में बेबी फार्मिंग जैसे बेहद ही घिनौने काम वाला कारोबार जोर पकड़ रहा है। इस कारोबार में पॉल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किये जाते हैं। जिसके बाद उन बच्चों को ऐेसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे नहीं होते। यही नहीं, बेबी फार्मिंग के दौरान प्रेग्नेंट लड़कियों को कड़ी निगरानी और बंदूको के साये में रखा जाता है। इस पूरे घटनाक्रम को देश में मौजूद अनाथालय और अस्पताल ही चोरी-छिपे अंजाम देते हैं।नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है। इसलिए ये लड़कियां एबॉर्शन भी नहीं करा सकती। इसी का फायदा उठा कर बेबी फार्मिंग का काम किया जाता है।

Related Articles

Back to top button