Entertainment News -मनोरंजन

वरुण ने छोड़ा पिता का घर, गर्लफ्रेंड संग शिफ्ट होनेवाले हैं नए घर में

जानेमाने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन कुछ ही समय में अपने अभिनय के ज़ोर पर देश में काफी नाम कमा चुके हैं। उनकी गिणती बॉलीवुड के बड़े बड़े अभिनेताओं के नाम में सुमार हो गया है। वरुण धवन ने एक नया फ्लैट ख़रीदा है जिसका हाल में ही ओपनिंग सेरेमनी रखा गया था। इस पार्टी में वरुण के बहुत से दोस्त आये थे मगर सबके लाइम लाइट में रही उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल। नताशा भी इस पार्टी में शरीक हुईं थी और सबके चर्चा का विषय इस लिए भी बनी क्योकि ख़बरों के मुताबिक़ वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड के कारण ही अपने पिता डेविड धवन का घर छोड़ कर अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं।

नताशा रहने लगी थी वरुण से खफा

सूत्रों की माने तो काफी दिनों से वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच अनबन थी क्योकि वरुण अपने गर्लफ्रेंड को टाइम नहीं दे पाते थे। अपनी शूटिंग में इतना बिजी रहते थे वरुण की हफ़्तों तक नताशा से बात नहीं हो पाती थी। कुछ दिनो पहले ये भी खबर में आयी की वरुण की ओ-स्टार आलिआ भट्ट से बढ़ी नजदीकियों के कारण भी नताशा बहुत खफा थी। वरुण ने आलिआ भट्ट के साथ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसे कई सुपर हिट फिल्म्स में काम किया है। वरुण की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर भी आलिया भट्ट के साथ ही थी। इन्ही सब वजहों के कारण वरुण धवन ने ये फैशला लिया की अब वो अपने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को पूरा वक़्त देंगे हालाँकि वरुण ने कभी भी ओफ्फिशलय तरीके से नताशा को अपनी गर्लफ्रेंड नहीं बताया मगर ये बात छुपी हुई भी नहीं है वरुण नताशा के लिए क्या महसूस करते हैं। कई बड़ी बड़ी पार्टीज और इवेंट्स में दोनों साथ देखे गए हैं। नताशा और वरुण बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों एक ही स्कूल में भी पढ़ते थे।

डेविड धवन ने नहीं दी है लिव इन में रहने की इजाजत

कुछ साल पहले भी जब वरुण अपने पिता का घर छोर कर अकेले फ्लैट ले कर रहना चाहते थे तो उनके पिता डेविड धवन ने उन्हें मना कर दिया था। उस टाइम वरुण बॉलीवुड में नए थे और पैसों से भी इतने मजबूत नहीं थे मगर अब जब वरुण एक जाने माने स्टार बन चुके हैं तो उनके पिता के लिए उनको रोकना खासा मुश्किल लग रहा है हालाँकि पिता डेविड धवन ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने से उन्हें साफ़ साफ़ मना कर दिया है मगर उनका नया घर लेना और अपने गर्लफ्रेंड के साथ शिफ्ट होना उनके मोटिव को साफ़ साफ़ दर्शा रहा है। ऐसे में एक बाप का गुस्सा होना बहुत ही लाज़मी है।

 

Related Articles

Back to top button