अपराधराष्ट्रीय

वाईफाई बंद करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने किया घर से बाहर

तेलंगाना के डुंडीगल क्षेत्र की रहने वाली एक 23 साल की महिला को उसके पति ने कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि उसने अपने घर का वाई-फाई राउटर बंद कर दिया था। पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस रविंदर ने बताया कि महिला इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है।वाईफाई बंद करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने किया घर से बाहर

 

आरोपी की पहचान उमर पी के तौर पर हुई है जो पेशे से ड्राइवर है। जब उसकी पत्नी ने आधी रात को वाई-फाई का राउटर बंद कर दिया तब उसने उसकी पिटाई कर दी। यह घटना महिला के मायके में घटित हुई। उमर ने घटना के बाद महिला को सोमाजीगुडा में उसकी दादी के पास छोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया- पुलिस ने धारा 324 (जबरन खतरनाक हथियारों से चोट लगाना), 341 (गलत तरीके से अंकुश लगाना) और 498 (पति या पत्नी के रिश्तेदार द्वारा उसपर क्रूरता करना) के तहत उमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर ने बताया- अपराध डुंडीगल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ है, इस मामले को आगे की जांच के लिए उस पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया जाएगा। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने बताया कि उसे वाई-फाई बंद करने की वजह से लगातार पीटा गया। महिला ने दावा किया- उसने मुझे गर्दन, सिर और छाती पर मारा। उसने मेरी आंखों और कान के नीचे मारा। आंखों पर मारने के बाद मैं घर से भाग गई तब जाकर उसकी पिटाई से बची। इस मामले में आगे की छानबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button