ज्ञान भंडार

वास्तु के अनुसार, दूसरों की इन चीजों का उपयोग करने से होता है नुकसान

अक्सर बड़े-बुजुर्गों से हमने सुना है कि दूसरों की चीजें उपयोग नहीं करनी चाहिए। विशेष तौर पर पेन, रुमाल और बिस्तर तो बिलकुल भी उपयोग में नहीं लाना चाहिए। वास्तुशास्त्र में भी इस संदर्भ में बातें बताई गई हैं। मान्यता अनुसार दूसरों की चीजें हमारे लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

विज्ञान के अनुसार
विज्ञान के अनुसार इसका संबंध ऊर्जा और हेल्थ से है। दूसरे का रुमाल और बिस्तर जैसी चीजें हाइजिन के कारण उपयोग नहीं करना चाहिए। एक दूसरे का समान उपयोग करने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार दूसरों की वस्तुओं का उपयोग करने से उस इंसान की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी वस्तु के साथ हम तक पहुंच जाती है। नकारात्मक ऊर्जा की वजह से हमारे व्यक्तित्व पर गलत असर पढ़ने लगता है जिस वजह से इन चीजों की मनाही है। 

पेन
वास्तुशास्त्र के अनुसार हमें किसी दूसरे व्यक्ति का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए।

बिस्तर
वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पंलग पर सोने से वास्तु दोष हो सकता है।

रुमाल
वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का आप रुमाल उपयोग करते हैं उस व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। इसलिए हमें किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल उपयोग में नहीं लाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button