जीवनशैली

….तो इन कारणों से जुलाई में जन्में बच्चे होते हैं सबसे खास

जिन लोगों का जुलाई में जन्मदिन है वो पहले से ही खुश होंगे, क्योंकि अब उनका बर्थडे आ ही गया। जुलाई में जन्मे लोग वाकई बेहद यूनिक होते हैं। उनमें कई सारी खूबियां होती हैं। जो उन्हें भीड़ से अलग दिखने में मदद करती है। जुलाई में जन्मे लोगों का दुनिया को देखने का नजरिया ही अलग होता है। उनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि सभी उनकी ओर खिंचे चले आते हैं।

ये सारी बातें बिल्कुल भी मनगढंत नहीं हैं। इस संबंध में कई रिसर्च की गई है और विज्ञान खुद उनके बारे में ये सब कहता है। इन रिसर्च में जुलाई में जन्मे लोगों की जो सबसे खास और यूनिक विशेषताएं सामने आई हैं, आइए उन्हीं पर करते हैं बात।

भयंकर आशावादी
जुलाई में लोग आशा से भरपूर होते हैं। ये नकारात्मकता में भी सकारात्मकता ढूंढ लेते हैं। यदि इनके जीवन में कुछ बहुत बुरा हो रहा हो और कोई एक ही बात अच्छी हो रही हो तो ये उसे ध्यान में रखकर मुस्कुराएंगे। शोधकर्ताओं के अनुसार इन्हें गिलास हमेशा आधा भरा ही दिखता है और इनमें ‘अत्यधिक सकारात्मकता’ होती है।

महानता से नाता
‘जुलाई’ के महीने को यह नाम रोमन साम्राज्य के महान लीडर जूलियस सीजर की बदौलत मिला है। उनका जन्म 12 या 13 जुलाई के दिन हुआ था। इस महीने में कई महान हस्तियों का जन्म हुआ है। जिनमें नेल्सन मंडेला, प्रिंसेस डायना, 4 अमेरिकन राष्ट्रपति (जॉर्ज डब्ल्यू बुश शामिल), जेआरडी टाटा, सौरव गांगुली व प्रियंका चोपड़ा जैसे कई नाम शामिल हैं।

बहस का बेहतर निपटारा
जापान में की गई एक स्टडी के अनुसार ग्रीष्म या वसंत ऋतु में जन्मे लोग शांत व सुलझे हुए होते हैं। किसी बहस के दौरान व बहुत सोच-समझकर प्लानिंग से कोई एक्शन लेते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में यह हाल
यूके में की गई एक स्टडी के अनुसार जुलाई में जन्म लेने वालों की हायर एजुकेशन की संभावना कम ही होती है। इसके पीछे एक्सपर्ट्स का लॉजिक यह है कि चूंकि वो क्लास में सबसे छोटे होते हैं। यह बात थोड़ी नकारत्मक है। मगर लाइफ में कुछ बड़ा करने के लिए बहुत ज्यादा पढ़ लेना ही काफी नहीं होता न?

लंबी होती है हाइट
एक स्टडी के अनुसार जुलाई में जन्मे बच्चों की बर्थ रेट अन्य सीजन में जन्मे बच्चों की तुलना में अधिक होती है। इसके साथ ही वो अपने साथियों की तुलना में लंबे भी होते हैं।

होते हैं लेफ्ट-हैंडेड
कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि मार्च से जुलाई के बीच जन्म लेने वालों के लेफ्ट-हैंडेड होने की अत्यधिक संभावना होती है। वहीं अगस्त से फरवरी के बीच जन्म लेने वाले अधिकतर बच्चे राइट-हैंडेड होते हैं। 

Related Articles

Back to top button