टॉप न्यूज़व्यापार

वित्त मंत्रालय ने IT विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों से मांगा इस्तीफा

वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों से इस्तीफा मांगकर अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने नियम 56 के तहत ऐसा किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के जरिए यह जानकारी दी है।

इन लोगों को किया रिटायर
जिन लोगों को मंत्रालय ने रिटायर किया है उनमें मुख्य आयुक्त, प्रमुख आयुक्त और आयुक्त शामिल हैं। यह सभी आयकर विभाग में कार्यरत थे।

यह लगा था आरोप
टाइम्स नाउ के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इन पर वित्त मंत्रालय ने अपनी तरफ से जांच की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button