अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्ड

विदेशों में बसे भारतीयों ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया झंडा

दुनिया भर में रह रहे लाखों भारतीयों ने अपने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया। विदेशों में स्थित भारतीयों मिशन में झंडे फहराये गए और राष्ट्र गान बजाया गया।

विदेशों में बसे भारतीयों ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया झंडा अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और नीदरलैंड्स सहित कई अन्य देशों में भारतीयों ने झंडे फहराये और देशभक्ति गाने गाए।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में खुशी और उत्साह के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित समारोहों में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा। 

भाजपा महासचिव राम माधव, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  वॉशिंगटन में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने देश के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्वारा दिये गए संबोधन को पढ़ा। 

Related Articles

Back to top button