BREAKING NEWSLucknow News लखनऊ

विधानसभा के सामने शख्स ने खुद को लगाई आग, पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा पर लगाए आरोप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने एक शख्स अपने परिवार के साथ पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शख्स को दौड़कर पकड़ा और आग बुझाई। फिलहाल उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानों ने युवक करीब 30 प्रतिशत जल गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा का जीजा ओम प्रकाश है। कम्पनी में भागीदारी के कारण हुआ हमला मीडिया से बातचीत में ओम प्रकाश ने कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ। जब इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की, तो सरोजनी नगर थाने के दिनकर वर्मा उस शिकायत को 107/16 की कार्रवाई में निस्तारित कर दे रहे हैं। ओम प्रकाश से कोई बयान नहीं लिया जा रहा है, क्योंकि अरुणिमा सिन्हा पद्मश्री हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ हमले की एफआईआर दर्ज की जाए, लेकिन सरोजनी नगर पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है।

अरुणिमा सिन्हा और उनके पति ने अरुणिमा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हड़प लिया है, जिसमें वह भी 50 प्रतिशत के भागीदार हैं। इसी की जांच की वह गुहार लगा रहे हैं। पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई अरुणिमा सिन्हा की बहन ने बताया कि 22 दिनों से लगातार सरोजनीनगर थाने का चक्कर लगा रहे है, लेकिन पुलिस कोई भी सुनवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि बीते 25 दिन पहले कंपनी के पार्टनर अरुणिमा सिन्हा व गौरव वंशल ने पीड़ित ओम प्रकाश पर जानलेवा हमला भी करवाया था। पीड़ित का कहना है कि सरोजनीनगर पुलिस द्वारा मामले की सुनवाई न किए जाने पर उन्होंने पत्नी व 14 माह की बच्ची के साथ विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button