उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

विपक्ष का भारत बंद : उत्तर प्रदेश आंशिक असर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद का आंशिक असर दिखाई दे रहा है। विपक्षियों के बंद को देखते हुए सरकार की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, विधायक आराधना शुक्ला सहित अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेसी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, जो पेट्रोल पंप खुले हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बंद करा रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। हजरतगंज में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात हैं। इनके अलावा जगह-जगह पुलिस भी मुस्तैद है। वहीं, लखनऊ के अलावा अन्य जिलों में भी भारत बंद का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button