Entertainment News -मनोरंजनNational News - राष्ट्रीय

विश्वरूपम 2: जाने कितनी हो सकती है, कमल हासन के फिल्म की कमाई

नई दिल्ली : अभिनय से राजनीति में कदम रख चुके कमल हासन की चर्चित नई फिल्म “विश्वरूपम 2”, शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है| वहीं यह फिल्म 15 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड में रिलीज हो रही है| मूल रूप से तमिल में बनी फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है| “विश्वरूपम 2” , के साथ एक लंबे ब्रेक के बाद कमल हासन सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं| वहीं तमिलनाडु के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी रिलीज होने की वजह से माना जा रहा है, कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी|

अनुमान लगाया जा रहा है,की यह फिल्म हिंदी क्षेत्रों में पहले दिन कुल 2 से 2.5 करोड़ का कारोबार कर सकती है| हालांकि आशंका भी जाहिर हो रही है, कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के निधन की वजह से खासकर दक्षिण तमिलनाडु में फिल्म के कारोबार पर इसका असर पड़ सकता है| इसे तमिल में वेणु रविचंद्रन प्रोड्यूस कर रहे हैं| वैसे हिंदी क्षेत्रों में ढाई करोड़ तक का कलेक्शन अच्छा माना जा सकता है| चूंकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की कोई बड़ी फिल्म नहीं आयी है, इस वजह से कमल हासन का स्टारडम और फिल्म का कंटेंट स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड में इसे व्यावसायिक सफलता दिला सकता है| “विश्वरूपम 2” एक भारतीय सैनिक के जासूस बनने की कहानी है| इसमें कमल हासन ने फिल्म के निर्देशन के साथ ही इसका “सह लेखन” भी किया है| वहीं इसे एक हाई ऑन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है| “विश्वरूपम 2” में कमल हासन के अलावा वहीदा रहमान, शेखर कपूर, राहुल बोस, जयदीप अहलावत और पूजा कुमार जैसे सितारे हैं| पार्ट टू में काम करने वाले कई सितारे पहली फिल्म में भी काम कर चुके हैं| इस फ़िल्म का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था| जबकि इस फिल्म का बजट 55 करोड़ है| इसे हिंदी क्षेत्रों में 4500 शोज मिले हैं|

Related Articles

Back to top button