पर्यटन

वीकेंड में बना लें घूमने का प्लान, जन्नत से कम नहीं हैं ये जगह…

शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अगर सुकून की तलाश में हैं तो घूमना बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप अपने व्यस्तता से भरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर हॉलिडे प्लान करिए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप विदेश की ही यात्रा करें। भारत बेस्ट डेस्टिनेशन की संपदाओं से भरा हुआ है। हालांकि यहां जाने के लिए आपको मौसम का ध्यान रखना होगा। 15 अगस्त के आसपास आने वाले वीकेंड पर आप हॉलीडे प्लान कर सकते हैं और इसके लिए आपको अपने ऑफिस से अलग से छुट्टी भी नहीं लेनी पड़ेगी। तो आइए जानते हैं इस मौसम में वीकेंड पर घूमने के लिए आप कहां-कहां जा सकते हैं।

शिमला
जो लोग देश की राजधानी दिल्ली के आसपास रहते हैं उनके लिए वीकेंड पर घूमने के लिए कई बेहतर विकल्प हैं। इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है शिमला। ठंडी हवाएं, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और दिल को सुकून पहुंचाने वाली वादियों की शांति शिमला के क्वालिटीज में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपकी दिल जीत लेगी।

जयपुर
अगर आप लॉन्ग वीकेंड डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो जयपुर भी बेहतर विकल्प है। राजस्थान में स्थित यह शहर किलों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां जाकर आप बेहतर शॉपिंग भी कर सकते हैं।

रत्नागिरि
महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम में मौजूद रत्नागिरि अरब सागर के किनारे स्थित खूबसूरत जगहों में से एक है। मुंबई-पुणे के आसपास रहने वाले लॉन्ग वीकेंड के लिए इस जगह को चुन सकते हैं। अगर आप रत्नागिरि घूमने की सोच रहे हैं तो होटल के टिकट पहले से ही बुक करा लें। यह जगह खूबसूरत बीच और पहाड़ियों के आसपास खूबसूरत हरियाली के लिए लोकप्रिय है।

पुरी
भारत के पूर्वी इलाके खासतौर पर जो लोग कोलकाता के आसपास रहते हैं तो उड़ीसा आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह जगह जगन्नाथ मंदिर के लिए भी फेमस है। इसके अलावा यहां बीच लवर्स भी खूब आते हैं। पुरी का सी-फूड काफी स्वादिष्ट होता है।

लैंसडाउन
उत्तराखंड का ये छोटा सा हिल स्टेशन प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। आपको यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ वाइल्डलाइफ का भी आनंद ले सकते हैं। दिल्ली से महज 250 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद लैंसडाउन काफी लोकप्रिय हिल स्टेशन है। आप यहां पर ट्रेन के जरिए भी आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button