BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिTOP NEWSफीचर्ड

वीर सावरकर को भारत रत्न दिलाएगी भाजपा

मुम्बई : भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में भारत रत्न दिलाने का वादा किया है। भाजपा और महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी शिवसेना लम्बे समय से सावरकर को भारत रत्न देने की वकालत करते रहे हैं। भाजपा ने घोषणा पत्र में सावरकर के अलावा सावित्री बाई फुले को भी भारत रत्न दिलाने का वादा किया है। भारत रत्न सम्मान के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से संस्तुति करते हैं और हर साल सिर्फ तीन अवॉर्ड दिए जाते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन किया है, हालांकि दोनोंं दलों ने अलग-अलग अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पहले शिवसेना ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया और अब बीजेपी भी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र-2019) के साथ जनता के सामने है। कई लोकलुभावन चुनावी वादों का जिक्र कर दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा दमखम के साथ मैदान में है।

संकल्प पत्र में सावरकर और सावित्री बाई फुले को भारत रत्न दिलाने के वादे के साथ भाजपा ने स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर दिया है। साथ ही सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में किसानों और युवाओं को भी लुभाने की कोशिश की है। किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली देने के वादे के साथ ही बीजेपी ने युवाओं के लिए एक करोड़ रोजगार देने का भी वादा किया है। वहीं, भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ने की भी बात कही गई है। इसके अलावा शिवसेना ने बिजली की दरों में 30 फीसदी कटौती और किसानों की कर्जमाफी का भी वादा किया है। शिवसेना ने ‘1 रुपये क्लिनिक’ खोलने का भी वादा किया है, जहां गरीबों का सिर्फ एक रुपये में हेल्थ चेकअप होगा।

Related Articles

Back to top button