लखनऊ

बाल दिवस पर गरीब बच्चे सम्मानित

लखनऊ : बाल दिवस पर (14 नवम्बर 2018 ) शक्ति फाउन्डेशन द्वारा गरीब बच्चों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विघालय एंव पूर्व माध्यमिक विघालय रामआसरे पुरवा हुसड़िया गोमतीनगर में मुख्य अतिथि मान सिंह (अध्यक्ष राजधानी नगर सहकारी बैंक लि.) ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने बाल मेला भी लगाया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा समान्य ज्ञान के विषय पर अपनी रूचि दिखायी।

मुख्य अतिथि मान सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाल दिवस के अवसर पर शक्ति फाउन्डेशन ने बच्चों को सम्मानित करके बहुत ही नेक कार्य किया एवं देश के भविष्य के कर्ण धारों के ह्रदय में देशभक्ति के बीज बोने का प्रयास किया। संस्था की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी संस्था बच्चों के सर्वागीण विकास एवं मजबूर और असहाय लोगों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है और हमेशा रहेगी।

सम्मान समारोह के अवसर पर मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, महिला मोर्चा महामंत्री नीलम तिवारी, चन्द्रा सिहं, रमा शुक्ला, नीलिमा सिंह, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, यशोदा बिष्ट, कंचन खरे, विघालय के प्रधानाचार्य नम्रता सिंह, तथा शक्ति फाउन्डेशन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button