अद्धयात्म

शनिवार के दिन आप भी खाते हैं ये 5 चीजें तो आज ही छोड़ दीजिए, वरना हो जायेंगे कंगाल

शनिदेव (Lord Shani) को न्याय का देवता माना जाता है, क्योंकि शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करते हैं। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरे कर्म करने वालों को बुरा फल देकर सभी प्राणियों के साथ न्याय करते हैं।

शनिवार के दिन आप भी खाते हैं ये 5 चीजें तो आज ही छोड़ दीजिए, वरना हो जायेंगे कंगाल शनिवार का दिन भगवान शनि (Lord Shani) को माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में शनिदोष है तो उस व्यक्ति को शनिवार के दिन भूलकर भी कुछ चीजें है जिनको नहीं खाना चाहिए। तो अगर आप शनिदेव को खुश रखना चाहते हैं तो शनिवार के दिन गलती से भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए…

1: शनिवार के दिन सादा दूध या दही खाने से बचना चाहिए। अगर आपको इनका सेवन करना भी है तो इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर लें।

2: शनिवार के दिन आम का अचार नहीं खाना चाहिए। दरअसल कच्चा आम खट्टा और कसैला होता है और शनि कसैली चीजों के विरोधी हैं।

3: शनिवार के दिन खाना बनाते समय लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

4: शनिवार के दिन चना, उड़द और मूंग की दाल खा सकते हैं लेकिन कोशिश करें मसूर दाल खाने से बचें। यह मंगल से प्रभावित होता है जो शनि की क्रूर नजर को बढ़ाने का काम करता है।

5: शनिवार के दिन शराब नहीं पीनी चाहिए। इससे कुंडली में शुभ शनि होने पर भी शनि का शुभ फल नहीं मिल पाता है। दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button