ज्ञान भंडार

शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा दिल को पहुंचाता है नुकसान

आयरन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी तत्व है। आयरन के मौजूद होने से हमारे शरीर में ब्लड की कमी नहीं होती है। आपने भी अक्सर ये देखा होगा कि जब भी हमारे शरीर में ब्लड की कमी होती है तो डॉक्टर ज्यादा आयरन वाली चीजें खाने के लिए बोलते हैं।

लेकिन ऐसा कहा जाता है ना कि किसी भी चीज के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर को हानी ही होती है। ऐसा ही कुछ आयरन के साथ भी होता है। जब हमारे शरीर में जरूरत से ज्यादा आयरन मौजूद होता है तो इससे कई तरह के नुकसान होने लगते हैं।

अगर आप आयरन की अधिक मात्रा लेते हैं तो इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह ये है कि हमारा शरीर इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए आयरन का इस्तेमाल करता है। लेकिन जब इसे अधिक मात्रा में इस्तेमाल करते हैं तो इसमें मौजूद कुछ बैक्टीरिया और वायरस शरीर में चले जाते हैं, जो बाद में इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसके अलावा अगर आप अधिक मात्रा में आयरन का सेवन करते हैं तो आपके दिल के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है।

इसके अलावा शरीर में आयरन की अधिक मात्रा होने से हड्डियों के कमजोर होने की संभावना रहती है। वही शरीर में आयरन की अधिक मात्रा होने से कई बार कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों होने की संभावना बढ़ जाती है इसका कारण शरीर में आयरन का ठीक तरीके से फिल्टर नहीं होने के कारण होता है। जिसकी वजह से शरीर में टॉक्सिन और फ्री रैडिकल बढ़ जाते हैं, जो कि कैंसर का कारक होते हैं।

Related Articles

Back to top button