टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

शशि थरुर ने कहा- इस वजह से एक चायवाला बन सका PM

नई दिल्लीः बाल दिवस के मौके पर आज कांग्रेसी नेता शशि थरुर ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु पर लिखी किताब का विमोचन किया। शशि थरुर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। शशि थरुर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है

शशि थरुर ने कहा- इस वजह से एक चायवाला बन सका PMशशि थरूर ने कहा, ”अगर आज एक चायवाला प्रधानमंत्री है तो ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि नेहरू जी ने देश की संस्थाओं को इस प्रकार आकार दिया कि एक आम भारतीय प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सपना देख सकता है। इससे पहले थरूर ने ये भी कहा कि “हमारा लोकतंत्र अस्तित्व में है क्योंकि नेहरू ने इसे आकर दिया और सम्भव बनाया। कई दूसरे देशों के आजादी के नायक तानाशाह बन गए लेकिन नेहरू ने ऐसा कभी नहीं किया।”

किताब के विमोचन के मौजूद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी इशारों में मोदी सरकार पर हमला बोला. सोनिया गांधी ने कहा, ” नेहरू जी के लिए चार मूल्य सबसे अहम थे।ये हैं लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और गुटनिरपेक्षता. आज इन मूल्यों को खतरा है।” सोनिया गांधी ने नेहरू को याद करते हुए कहा कि हम सब में जीवन पर नेहरू जी का बड़ा प्रभाव है।

Related Articles

Back to top button