Lifestyle News - जीवनशैली

शादी की रात क्या चाहतीं है लड़कियां और क्या सोंचते है लड़के

नई  दिल्ली: लड़कियाँ शादी का नाम सुनते ही इतनी खुश हो जाती है कि वह शादी के कई महीने पहले ही होने वाली शादी को लेकर उसकी तैयारियों में लग जाती है। मेकअप से लेकर कपडे और ज्वेलरी को लेकर उनके मन में ऐसे सवाल उठने लगते है की आखिर कौन सा आभूषण उसके ऊपर सूट करेगा। इसके साथ ही वह किस मेकअप आर्टिस्ट से अपनी सुंदरता को शादी के दिन निखार पायेगी। इन सभी के अलावा लड़कियों के मन में शादी की पहली रात को लेकर कुछ ऐसे सवाल भी गूँजते रहते है। ऐसे ही शादी की पहली रात को लेकर लड़कियों के मन में उठने वाले सवालों को लेकर हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे है। एक अध्ययन कर पता चला कि अलग-अलग लड़कियों के शादी की पहली रात को लेकर उम्मीदों के ऊपर अलग अलग जवाब आते है। कुछ लड़कियों की मानें तो शादी की पहले रात उन्हें किसी ऐसे जगह पर मनाना पसंद है जहाँ की आसपास कोई मौजूद न हो और वहाँ पूर्ण शान्ति का माहौल हो वहीं कुछ के मुताबिक शादी की पहली रात को जगह मायने नहीं रखती। कुछ लड़कियों के मुताबिक शादी के पहले दिन वाली रात थोड़ी हटके होनी चाहिए, कुछ ऐसा स्पेशल होना चाहिए जैसे की उन्होंने आज से पहले न देखा हो। उन्हें चाहिए होता है कि पति बिल्कुल रोमांटिक अंदाज में एंट्री ले और फिल्मों की तरह रोमांस करें।

क्या सोंचते है लड़के

सुना था कि शादी के दिन लड़की असमंजस में होती है कि वे अपने नए घर को कैसे अपनाएगी। नए घर वाले उसके साथ कैसा व्यव्हार करेंगे, क्या वो सबको खुश रख पाएगी। लेकिन आज हम कुछ ऐसा लाएं हैं, जिन्हे सुनने के बाद हस्ते रह जाएंगे, क्योंकि यहाँ बात किसी और कि नहीं बल्कि लड़कों की हो रही है। शादी के वक़्त लड़के क्या -क्या सोचते है, ऎसी कौनसी बातें हैं जिनकी वजह से वे पूरी शादी में कुछ वक़्त का एकांत ढूंढते है।
क्या लड़की मेरे लिए सही है
अगर लव मैरिज है तो ठीक है, लेकिन शादी अगर अरेंज है तो लड़के मानो पागल से हो जाते है और पागलो वाली हरकते करते है। उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है की लड़की मेरे लायक है की नहीं, क्या वो उसके टेस्ट को एक्सेप्ट करेगी, क्या वो उसे जीवन भर प्यार करेगी की नहीं, या वो सुन्दर है की नहीं। इन सवालों में दूल्हा इतना व्यस्त हो जाता है की उसे पता ही नहीं लगता कि उसकी शादी कब हो गई। फिर क्या फिर उसके दोस्त उसका पोपट बनाते है।
क्या उसने रीति रिवास सही से निभाए
जो लड़के सीधे होते है वो अपनी सेल्फ रेस्पेक्ट से जुडी चीज़ी के बारे में सोचते है, जैसे उन्होंने शादी के दौरान सभी रीति रिवास को सही से निभाया के नहीं। क्योंकि सवाल उसका नहीं उसके परिवार कि इज्जत का होता है।
सालियों को कितने पैसे देने पड़ेंगे
अक्सर शादियों में जूता चुराई कि रसम होती है, जिसमे लड़के की साली जूता चुराती है। अगर लड़के को जूता वापस चाहिए तो उसे पैसे देने पड़ते है। बस इसी का डर लड़के को शादी से पहले खाए जाता है कि सालियों को कितने पैसे देने पड़ेंगे, पैसे देने के बाद दोस्तों को पार्टी भी देनी पड़ेगी, उसके लिए पैसे बचेंगे कि नहीं।
क्या मै सुन्दर लग रहा हुँ
शादियों मे सिर्फ दुल्हन कि सुंदरता को नहीं बल्कि लड़कों की सुंदरता को भी परखा जाता है। दोनों की सुंदरता को तोला जाता है कि दोनों मे से कौन सुन्दर लग रहा है।
घर का खर्च कैसे उठाऊंगा
अक्सर शादी से पहले लड़के की इनकम के बारे मै पुछा जाता हैै। कहा जाता है की लड़का ठीक ठाक कमा लेता है न, हमारी लड़की को खुश रखेगा। इतने सारे सवाल लड़के का मानसिक संतुलन बिगाड़ देते है, जिससे लड़का इस सोच मे पड़ जाता है कि उसकी आने वाली बीवी के कितने खर्चे होंगे।
क्या मै माँ और बीवी के बीच का बकरा बनुगा
कहते हैं सास बहु का रिश्ता ऐसा होता है, जो चाहे तो घर में प्रलय ले आए और चाहे तो घर में खुशियों की बाढ़ भी ला सकती हैे। कितना भी करलो सास- सास होती है, एक न एक दिन रंग तो दिखाती ही है और बहु भी किसी से कम नहीं होती। और ऐसे में बेचारे पति को मुर्गा बनना पड़ता है और आखरी में हलाल भी हो जाता है। शादी से पहले लड़के का सबसे बड़ा डर यही होता है।

Related Articles

Back to top button