Lifestyle News - जीवनशैली

शादी के बाद भी लोग क्यों बनाते है प्रेम संबंध? सर्वे में बताई गई ये बड़ी वजह…

वैवाहिक जीवन में प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी है। इसके अभाव में पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत नहीं बन पाते हैं। एक शादीशुदा जीवन को बर्बाद करने में हमेशा एक तीसरे आदमी की अहम भूमिका होती है, जिसके चलते एक खुशहाल जीवन दुखों से भर जाता है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देते हैं। इन अफेयर से जुड़ी एक रिसर्च सामने आई है कि आखिर क्यों महिलाएं शादी के बाद गैर मर्दों में इंटरेस्ट लेने लगती हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है शोध-

इस शोध में शामिल हुईं महिलाओं में से 28 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनके अफेयर के होने की मुख्य वजह है भावनात्मक संतुष्टि न मिल पाना। इस कारण वह अपने पति के अलावा दूसरे मर्दों में इंटरेस्ट लेने लगती हैं।

शोध के अनुसार जब किसी महिला को अपने पति से भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिलती है तो वह घर से बाहर गैर मर्दों से अफेयर रखती हैं। इस शोध में शादी के बाद महिलाओं के अफेयर के पीछे की वजह बताई गई है। इसी वजह से उनका अफेयर शुरू हो जाता है।

शोध के मुताबिक जो पति अपनी पत्नियों से भावनात्म रूप से गहरे से जुड़े नहीं होते हैं तो उनकी पत्नियों का किसी पराए मर्द से अफेयर होता है।

कई बार व्यक्ति अपने साथी को समय नहीं दे पाता है। इसके कारण उसका पार्टनर खुद को अकेला महसूस करने लगता है। उसे लगता है उसके साथी का उसके प्रति प्यार कम हो गया है।

इसी कारण जब उसे कोई दूसरा व्यक्ति समय देने लगता है तो वह उसकी ओर आकर्षित होने लगता है। इसी कारण दोनों के बीच अवैध प्रेम सम्बन्ध बनते हैं।

Related Articles

Back to top button