जीवनशैली

शादी के मंडप में दूल्हे को देखते ही हैरान रह गई दुल्हन, लौटा दी बारात

कभी कभी शादी विवाह में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं। जिन पर विश्वास ही नहीं होता। हाल ही में एक ऐसी ही घटना घटी है। जिस पर आपको भी विश्वास नहीं होगा। आपने अब तक शादी विवाह में असली के स्थान पर नकली गहने देने जैसी घटनाओं के बारे में सुना या पढ़ा होगा। कभी कभी घटिया कपड़ों पर बड़ी कंपनी के टैग लगाकर देने की घटनाएं भी विवाह के सीजन में सामने आती रहती हैं। लेकिन आज जिस घटना के बारे में हम आपको बता रहें हैं, उसने इन सभी चीजों को पीछे छोड़ दिया है।

असल में हुआ यह था कि जिस लड़के को लड़की ने अपना दूल्हा बनाने के लिए चुना था। उसके स्थान पर लड़के के बड़े भाई को दूल्हा बनाकर फेरे लेने के लिए भेज दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब फोटो सेशन के लिए दूल्हे ने अपना सेहरा ऊपर उठाया। जैसे ही दूल्हे ने अपना सेहरा हटाया वैसे ही दुल्हन उसको देखकर हैरान रह गई। जब दुल्हन ने अपने परिजनों से इस बारे में बात कि तो विवाह के घर में कोहराम मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

छत्तीसगढ़ की है घटना –
घटना छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले रामपुर गांव से सामने आई है। रामपुर गांव के हीराराम साहू अपने रिश्तेदारों के साथ बारात के स्वागत में डटे हुए थे। बारात पास के ही गांव परसाभाठा से आ रही थी। बारात आई तो सभी का अच्छे से स्वागत किया गया तथा बारात को सामुदायिक केंद्र में रोका गया। रस्म अदायगी पर हीराराम बारात में आये कम लोगों को देखकर हैरान रह गए। खैर रस्में पूरी हुई और दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर आ गई। दुल्हन को दूल्हे की कद काठी देखकर हैरानी हुई।

इसी बीच फोटोग्राफर ने फोटो के लिए दूल्हे से सेहरा हटाने के लिए कहा। दूल्हे ने सेहरा सहित तस्वीरें लेने पर जोर डाला। मगर बार बार कहने पर आखिर में दूल्हे को अपना सेहरा हटाना ही पड़ा। जैसे ही दूल्हे ने अपना सेहरा हटाया दुल्हन उसको देखकर हैरान रह गई। वह उसकी पसंद का दूल्हा नहीं था बल्कि दूल्हे का बड़ा भाई 32 वर्षीय रंजीत साहू था। जब की लड़की ने दिनेश साहू को पसंद किया था और सगाई भी उसी के साथ हुई थी। यह सब देख कर दुल्हन ने रंजीत से विवाह करने के लिए मना कर दिया।

लड़के के खिलाफ हुआ धोखाधड़ी का केस दर्ज –
इसके बाद शादी की सभी रस्में रुक गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। लड़की के पिता हीराराम साहू ने पुलिस को सगाई की तस्वीर सहित कई अहम सबूत सौंपे। हीराराम साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सगाई पर लड़के को एक लाख दस हजार रुपये भी दिए थे। उस समय की तस्वीर भी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने दिनेश साहू, रंजीत साहू तथा इन दोनों के पिता कृष्णा साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button