मनोरंजन

शादी से पहले इतना क्यों घूम रहीं है प्रियंका, अब इस बड़े सिंगर के साथ आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक्टर निक जोनस संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी. फिलहाल वह शादी से पहले देश दुनिया की सैर करती और जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं. हाल ही में आलिया भट्ट के साथ न्यूयॉर्क में नजर आईं प्रियंका अब लास वेगास के नवेडा में संगीतकार ए.आर. रहमान संग नजर आईं. प्रियंका और रहमान दोनों ने ही साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.शादी से पहले इतना क्यों घूम रहीं है प्रियंका, अब इस बड़े सिंगर के साथ आईं नजर

प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जीनियस की उपस्थिति के दौरान. प्रियंका यहां पर एक म्यूजिकल इवेंट में शरीक होने पहुंची थीं जिसमें ए.आर. रहमान ने परफॉर्म किया. उधर रहमान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रियंका के साथ तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “JBL फेस्ट में पिटबुल प्रियंका चोपड़ा के साथ. जेबीएल के ब्रांड एंबेसडर.”

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और पिटबुल साथ में एक एल्बम कर चुके हैं. इस एलब्म में प्रियंका पर फिल्माया गया गाना ‘एक्जॉटिक’ काफी लोकप्रिय हुआ था.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें चर्चा में चल रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 2 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को आलिया भट्ट के साथ न्यूयॉर्क में चिल करते हुए देखा गया.

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सालाना आयोजित होने वाले God’s Love We Deliver Golden Heart Awards में शरीक होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची थीं. वहीं आलिया भट्ट भी न्यूयॉर्क में मौजूद थीं तो दोनों साथ में घूमते नजर आए.

मालूम हो कि रणबीर कपूर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं. यहां ऋषि कपूर का मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है. इसी के चलते ये सब यहां आए हुए हैं. आलिया और प्रियंका भी ऋषि से मिलने यहां पहुंची थीं.

Related Articles

Back to top button