अन्तर्राष्ट्रीय

शाही खानदान में लौटा डायना की शादी का गाउन

diana's gownलंदन। अपने ड्रेसिंग सेंस के लिये प्रसिद्ध प्रिंसेस डायना की शादी का गाउन उनकी मौत के 17 साल बाद आखिरकार उनके दोनों बेटों प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी को मिल गया। खूबसूरती का पर्याय माने जाने वाली प्रिंसेस डायना का सफेद गाउन उनकी मौत के बाद से उनके भाई अर्ल स्पेंसर के पास था। डिजाइनर डेविड और एलिजाबेथ इमैनुएल द्वारा तैयार प्रिसेंस के वेडिंग गाउन में हजारों मोती जड़े हैं और इसमें रेशम की कई तहें हैं। गाउन का पिछला हिस्सा 25 फुट लंबा है जिसके किनारों पर बहुत सुंदर लेस लगी है। प्रिंसेस के भाई ने इस गाउन को श्डायना ए सेलेबरेशरनश् प्रदर्शनी में दिया हुआ था। यह प्रदर्शनी दुनिया भर के देशों में लगायी जाती है इसीलिये यह गाउन जगह-जगह जाता रहा। हर साल दो महीने के लिये गाउन को नॉर्थैम्प्टनशायर के एल्थ्रोप में रखा जाता था। अभी हाल में यह अमेरिका के सिनसिनाटी संग्रहालय में प्रदर्शनी में रखा हुआ था जहां इसे देखने वालों को 15 डॉलर की रकम अदा करनी पड़ती थी। डायना ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी चीजों की देखभाल उनके भाई करेंगे और जब उनके दोनों बेटे 30 साल के हो जायें तो सब चीजें उन्हें लौटा दी जायें। प्रिंस हैरी कुछ दिन में 30 साल के हो जायेंगे। बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रिंसेस डायना की चीजें दोनों प्रिंस को लौटायी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button