स्पोर्ट्स

शिखर धवन की नजर में श्रीलंका का यह घातक गेंदबाज हो चला है बूढ़ा

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि श्रीलंका का यह खतरनाक गेंदबाज अब पहले की तरह घातक नहीं रहा। धवन बात कर रहे हैं लसिथ मलिंगा की। धवन ने कहा कि  लसिथ मलिंगा का जादू अब चल नहीं पा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कभी उनकी घातक बॉलिंग श्रीलंका को हारते हुए मैच जिता देती थीं लेकिन अब उनकी रंगत उड़ी उड़ी नजर आ रही है। क्रिकट्रेकर के अनुसार इंडिया के चमकीले ओपनर शिखर धवन ने मलिंगा के ऐसे लचर प्रदर्शन पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है। धवन ने कहा कि मलिंगा में शायद अब वो दम नहीं रहा। उनकी गेंद में अब स्विंग और तेजी नहीं है। 

अभी-अभी: राहुल गांधी के ट्विटर को दो नेताओं ने किया अनफॉलो इस पर मचा हड़कंप

शिखर धवन की नजर में श्रीलंका का यह घातक गेंदबाज हो चला है बूढ़ा वन डे में मलिंगा के 298 विकेट हैं 

33 साल के मलिंगा ने दांबुला में अपना 200 वां वन डे खेला है। उन्होंने 298 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के ‌क्रिकेट प्रेमी सोच रहे थे कि दांबुला में वह अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे पर ऐसा हो नहीं सका। मलिंगा ही नहीं श्रीलंका का कोई गेंदबाज सफल नहीं हो सका। भारत का एक मात्र विकेट रन आउट के रूप में गिरा। मलिंगा की गेंदों को आसानी से शिखर धवन और विराट कोहली ने सीमा के बाहर पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 197 रन की अविजित साझेदारी की। पहले वन डे में दांबुला में मलिंगा ने 8 ओवरों में 52 रन ‌दिए। 

मलिंगा की वापसी शानदार नहीं रही 

मलिंगा की वन डे वापसी शानदार नहीं रही है। मलिंगा ने वन डे टीम में लौटने के बाद 6 मैच में महज 4 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया के अलावा वह जिंबाब्बे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी वह कुछ विशेष नहीं कर पाए हैं। पिछले 9 मैचों में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। यह प्रदर्शन धवन के कथन को सच ठहरा रहे हैं। 

अभी-अभी: मायावती ने भाजपा पर लगाया फिर नया आरोप

शारीरिक रूप से थके लग रहे 

मलिंगा में पहले की तरह फुर्ती नहीं दिख रही। गेंद अब उनकी सही जगह पिच नहीं करती। पिचिंग के साथ स्विंग में भी वह कमजोर हो गए हैं। यार्कर अब उनकी घातक नहीं रही। एक समय जिन वजहों से उनकी गेंद घातक हो जाती थीं वह सभी चीजें अब उनकी गेंदबाजी में नहीं दिखती हैं। 

ऐसा रहा है पूरा कैरियर 

मलिंगा ने 30 टेस्ट में 101 विकेट लिए हैं। टी-20 में वह काफी घातक रहे हैं। इस फटाफट संस्करण में उन्होंने 67 मैचों में 89 विकेट लिए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। लेकिन पिछले संस्करण में पहले की तरह वह घातक नजर नहीं आए हैं। कभी मुंबई इंडियंस की जीत में मलिंगा का योगदान सबसे अधिक होता था। 
 

Related Articles

Back to top button