मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी पर टूटा दुखों का पहाड़

img_20161011043942

New Delhi: India में जहां विजयादशमी की धूम है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र शेट्टी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

खबरों की मानें तो जब आज सुबह सुरेंद्र शेट्टी घर पर थे तो तो उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। इस दौरान परिवार में अफरा-तफरी मच गई। जल्दबाजी में परिवार के लोग उन्हें हॉस्पिटल ले गए। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में जब सुरेंद्र शेट्टी को ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस समय शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ हॉस्पिटल में हैं।
कल मुंबई के विले पार्ले की श्मशान घाट पर सुरेंद्र शेट्टी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

Related Articles

Back to top button