मनोरंजन

जानिए श्रीदेवी की अचानक मौत की अनकही कहानी, आखिर क्यों अभी तक नहीं उठा मौत से पर्दा

मुंबई: पूरा देश अभी भी हतप्रभ है। कई बार अब भी लगता है श्रीदेवी हमारे बीच हैं। अभी किसी पार्टी या किसी अन्य तस्वीर में दिख जाएंगी। करीब छह महीने होने को हैं, पर अब भी यह भरोसा नहीं होता श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं। 25 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी की दुबई के जुमैरा अमीरात टावर के एक कमरे के बाथटम में मृत पाई गई थीं। वहां वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के जश्न में शामिल होने गई थीं। उनकी मौत की खबर भारत में आधी रात को आई थी। जबकि उनकी मौत रात 11 बजे के आसपास हो गई थी। उस वक्त उनके परिवार के कितने सदस्य उनके साथ थे, इस बात से अभी पर्दा नहीं उठी है। मौत के बाद शुरुआती रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया था। लेकिन बाद में रिपोर्ट्स कुछ और आईं…

श्रीदेवी की मौत को लेकर दुबई अखबारों ने विस्तृत कवरेज की थी। गल्फ न्यूज के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में गिरने से हुई है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि बेशक श्रीदेवी के खून के सैंपल में अल्कोहल पाया गया। लेकिन इस बात की जांच अब भी जारी है कि आखिर किस परिस्थितियों में श्रीदेवी बाथटब में गिरीं थी। नशे की हालत में या फिर कार्डिएक्ट अरेस्ट आने के बाद, इस बात का खुलास नहीं हुआ है।  रिपोर्ट में सिर्फ इतना बताया गया है कि डूबने से मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री की मौत पर कोई भी आपराधिक आशंका नहीं है।

असल में गल्फ न्यूज की यह रिपोर्ट दुबई पुलिस की रिपोर्ट पर आधारित थी। दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत को एक दुर्घटनावश हुई मौत बताया था। साथ ही यह भी कहा था उनकी जान पानी में डूबने से गई थी। पर यह स्थिति बनी कैसे इस बारे में आज तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके बारे में दुबई के अखबारों ने लिखा, श्रीदेवी अपने पति के साथ डिनर के लिए तैयार हो रही थीं। श्रीदेवी को डिनर के लिए आने को कहने से ठीक पहले वे दोनों आपस में करीब 15 मिनट तक बातें करते रहे। उसके बाद श्रीदेवी बाथरूम में चली गईं। लेकिन जब कुछ देर बाद तक श्रीदेवी वापस नहीं आईं तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया।

लेकिन फिर भी जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी ने जोर लगाकर दरवाजा खाला। श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में डूबी हुईं थीं।  उन्होंने श्रीदेवी को बाथटब से बाहर खींचना चाहा, पर वे ऐसा कर नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने कुछ दोस्तों को बुलाया। इसके बाद श्रीदेवी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अखबारों ने बताया कि श्रीदेवी अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने शुरुआती बातचीत में कहा कि इस मरीज को घातक हार्ट अटैक आया है। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि श्रीदेवी को कभी हार्ट की कोई बीमारी नहीं रही। फिर दूसरे पहलुओं की जांच शुरू हुई।

दरअसल, मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी खुशी कपूर और बोनी कपूर के साथ गई थीं। लेकिन वे दोनों ही बीच में ही मुंबई लौट आए। श्रीदेवी की मौत वाले दिन ही बोनी कपूर वापस दुबई पहु्ंचे थे। फिर पुलिस ने मामले में श्रीदेवी का शव पति को सौंपने से पहले 18 घंटे तक बोनी कपूर से पूछताछ करती रही। इसी कारणवश श्रीदेवी का शव दुबई से भारत लाने में तीन दिन लग गए।

इस बीच श्रीदेवी की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। अगर भारत में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह मौत होती है तो ऐसे में ना कोई पोस्टमॉर्टम की जरूरत होती और नहीं किसी जांच-पड़ताल की। लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। अगर यहां किसी विदेशी यात्री की मौत होती है तो शव का पोस्टमॉर्टम और मौत की जांच करना कानूनी तौर पर जरूरी है। इसलिए उनका पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन गुत्‍थी तब भी नहीं सुलझी। दुबई के अखबार खलीज टाइम्स की फ्रंट पेज खबर के अनुसार सरकारी वकील शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की भी तैयारी थी। लेकिन बाद ऐसा नहीं हुआ। इन सब ने मिलकर मामले पर अच्छे-खासे सवाल उठा दिए थे।

बोनी कपूर ने कोमल नाहटा को बताया कि उनका 2018 दुबई का ट्रिप अनशेड्यूल था और यह बिल्कुल 1994 के बैंगलुरु ट्रिप जैसा ही था। नाहटा ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि ” बोनी कपूर की दुबई के लिए साढ़े तीन बजे की फ्लाइट बुक की। बोनी कपूर ने बताया कि ‘श्री ने मुझे कॉल किया, जब मैं इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज में बैठा था उस समय मैंने उससे कहा कि मैं मीटिंग में हूं और मेरा फोन ऑफ भी हो सकता है, तो परेशान मत होना। मेरा प्लान उसे सरप्राइज देने का था।”

कोमल नाहटा ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि ‘बोनी कपूर 24 फरवरी की शाम को दुबई पहुंचे थे। श्रीदेवी को सरप्राइज देने कि लिए उन्होंने रूम की डुप्लीकेट चाबी ली। बोनी ने बताया कि वह लगभग आधा घंटे तक बात करते रहे। श्रीदेवी से बातचीत के बाद बोनी कपूर फ्रेश हुए और इसके बाद उन्होंने एक रोमांटिक डिनर प्लान किया। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद श्रीदेवी नहाने चली गई। लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो मैंने आवाज लगाया। उन्होंने आगे बताया कि बाथरूम से कोई आवाज नहीं मिलने पर उन्होंने घबराकर दरवाजा खोला तो देखा कि श्रीदेवी सिर से पांव तक बाथटब में डूबी हुई हैं। श्रीदेवी को ऐसी हालात में देखकर वे काफी घबरा गए थे। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की सिर से पैर की अंगुलियों तक पानी में डूबी थीं। मुझे अभी भी नहीं पता था कि हुआ क्या है, क्योंकि टब के बाहर पानी की एक बूंद भी नहीं थी। इसलिए इसका भी कोई चांस नहीं था कि उन्होंने अपना हाथ या पैर चलाया हो।”

Related Articles

Back to top button