मनोरंजन

श्रीलंका में होगा वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड

मुंबई : किसी भी तरह का अवार्ड कलाकारों को उनकी योग्यता के लिए दिया जाने वाला सम्मान है, जो विविध कार्यों में उनकी उपलब्धियां दर्शाता है। अवार्ड की ख्वाहिश हर कलाकार करता है, लेकिन सभी को यह हासिल नहीं हो पाता। इस बार वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड दुबई और थाईलैंड के बाद श्रीलंका में होने जा रहा है। इसकी घोषणा करते हुए निर्देशक दुष्यंत सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में देश विदेश से चुनी हुई हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है। आगामी 21 जुलाई 2019 को श्रीलंका के बी एमआईसीएच प्रेक्षागृह में होने जा रहे इस कार्यक्रम में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सहित देश व विदेशों से कई सामाजिक,राजनीतिक,शैक्षिक व व्यावसायिक समूहों से जुड़ी हस्तियां अपनी उपस्थिति सदैव की भांति दर्ज कराएंगी व पिछले वर्षों की भांति इस साल भी श्रीलंका में आयोजित होने जा रहे इस समारोह की चर्चा वैश्विक स्तर पर होगी।

Related Articles

Back to top button