मनोरंजन

श्री देवी की बेटी ने करवाया नया फोटो शूट, बैकलेस गाउन में लगीं बोल्ड एंड हॉट

धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग पर जितना ध्यान देती हैं उतना ही फोकस अपनी फिटनेस और फैशन का भी रखती हैं। आज जाह्नवी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसमें से एक तस्वीर उनकी लेटेस्ट फोटो शूट की है। इसमें जाह्नवी कपूर नीले रंग के गाउन में बला सी खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इस शूट की चार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसमें जाह्नवी ब्लू कलर के गाउन में हैं। उन्होंने बेहद लाइट मेकअप किया है और गले में स्टाइलिश ज्वैलरी कैरी की है। जाह्नवी की यह ड्रेस हाईलो ड्रेस है। उनके बाल बंधे हैं। इस तस्वीर को 5.49 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं हजारों लोग कमेंट कर जाह्नवी की तारीफ कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने हाथ में पतले कंगन भी कैरी किए हैं।

सुबह जाह्नवी की एक और तस्वीर आई थी, जिसमें वह जिम वियर पहने नजर आ रही थीं। जाह्नवी की जिम वाली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की कई फिल्में आने वाली हैं। वह एक बायोपिक गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल में दिखाई देंगी। इसके बाद जाह्नवी की कई फिल्में पाइप लाइन में है, करण जौहर की दोस्ताना-2, तख्त और रुहीआफजा।

हाल में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो में वह एक जरूरतमंद बच्चे को खाना देती दिख रही हैं। वीडियो में आरेंज कलर की फिट ड्रेस पहने जाह्नवी नजर आ रही हैं। जैसे ही वह अपने सैलून जाने के लिए कार से उतरती हैं, एक जरुरतमंद बच्चा उन्हें रोककर खाना मांगने लगता है। पर जाह्नवी कपूर को जरा भी बुरा नहीं मानती हैं। जाह्नवी कार में लौटती हैं और एक बिस्किट का पैकेट निकालकर बच्चे को दे देती हैं।

Related Articles

Back to top button