मनोरंजन

‘संघ’ की ‘शाखा’ से आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा! लोगों ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

नई दिल्ली : त्याग और समर्पण का भाव रखने वाली पवित्र और सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निकर का रंग खाकी हैं और इसी रंग की निकर पहने पति निक जोनास संग स्पॉट की गई हैं प्रियंका चोपड़ाl ऐसा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन पर संघ की शाखा में भाग लेकर आने की बात कही जा रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम हैंl उनके द्वारा पहने गए कपड़े अक्सर स्टाइल स्टेटमेंट बनते हैंl ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को भले ही खाकी रंग की निकर पहनने पर ट्रोल किया जा रहा हो लेकिन उनका आत्मविश्वास इसे पहनकर चलते हुए देखने लायक हैंl प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ ब्लैक रंग के जूते भी पहने हैंl जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ड्रेस का भाग हैंl इसके अलावा उन्होंने जो टॉप पहनकर रखा हैंl उसे निकर के अंदर इन कर रखा हैंl जैसा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ड्रेस में होता हैंl प्रियंका ने एक ब्लू रंग का जैकेट और गाँगल लगा रखा हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करते हुए लोगों ने लिखा हैं कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक या शाखा में भाग लेकर आ रही हैं।

वही एक ट्रोलर ने प्रियंका चोपड़ा और नितिन गडकरी की तुलना करते हुए पूछा हैं कि दोनों में से किसने अच्छा ड्रेस पहना हैं।

Related Articles

Back to top button