उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

संवेदनहीनता : आईसीयू में भर्ती महिला से गैंगरेप, आरोपी डॉक्टर और वार्ड बॉय फरार


मेरठ : जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला ने अस्पताल के ही एक डॉक्टर और दो वार्ड बॉय पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
एक छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले के बाद अब मेरठ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ नशे का इंजेक्शन देकर कर्मचारियों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एफआईआर में नामजद आरोपी फरार हैं। घटना मेरठ के गढ़ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल की है। पीड़िता मेरठ के ही नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसको लिवर में सूजन की शिकायत के बाद शनिवार को भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में थी। रात में उसका पति अस्पताल के ही वेटिंग हॉल में ग्राउंड फ्लोर पर था। शनिवार देर रात महिला ने अपने पति को बुलाकर अपने साथ रेप होने की जानकारी दी। महिला ने बताया कि अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने पहले इंजेक्शन दिया। वह बेसुध हो गई। करीब 25 मिनट बाद होश आने पर कर्मचारी उसके साथ रेप कर रहे थे। तीनों आरोपी एक डॉक्टर और अस्पताल के दो वार्ड बॉय हैं। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। कंट्रोल रूप की सूचना पर सीओ और एसडीएम ने अस्पताल में जाकर जांच की। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आईसीयू के दूसरे मरीज घटना की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। महिला की तहरीर पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ रेप की एफआईआर लिख ली गई है। पूछताछ के लिए अस्पताल मालिक और दो अन्य को हिरासत में ले रखा है। अस्पताल मालिक अशोक राणा ने रेप के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आईसीयू में छह और मरीज थे। किसी ने घटना नहीं देखी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिल रही है कि पीड़ित महिला एक तांत्रिक के चंगुल में थी। महिला के भाई ने बताया कि कुछ पारिवारिक कारणों से वह एक तांत्रिक के संपर्क में थे।

Related Articles

Back to top button