अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

संसद में किया गया वादा पूरा करें केंद्र : टीडीपी सांसद

नयी दिल्ली : तेलुगूदेशम पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग पर अड़ी है। राज्य सरकार में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और केंद्र सरकार से टीडीपी कोटे के मंत्री भी इस्तीफा देने वाले हैं। दोनों पार्टियों के बीच बढ़ी राजनीतिक तल्खी के मुद्दे पर तेलुगू देशम पार्टी के सांसद राम मोहन नायडू ने कहा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के संबंध को लेकर अभी हम आगे बढ़ रहे हैं।
टीडीपी सासंद ने कहा कि आंध्र प्रदेश को न्याय मिलना चाहिए और राहुल गांधी को भी समर्थन में आना चाहिए। राहुल गांधी अपने राजनीतिक हित छोड़कर आंध्र प्रदेश के न्याय को लेकर बातचीत करें, वह आंध्र प्रदेश के लिए कांग्रेस की फौज लेकर लड़ें। हमारी पार्टी सोनिया गांधी के डिनर के लिए नहीं है बल्कि हमारा मकसद उस आंदोलन को आगे बढ़ाना है, जिससे आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिल सके। हम अलग थर्ड फ्रंट बनाने की बात नहीं कह रहे हैं। हमारा सिर्फ यही कहना है कि जो वादा संसद में किया गया है, उसको केंद्र की मोदी सरकार पूरा करे।

इस बीच सीएम नायडू ने विधानसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार से अलग होने के अपने फैसले को सही ठहराया। नायडू ने कहा कि 29 बार दिल्ली जाने के बावजूद हमें प्रधानमंत्री की तरफ से निराशा हाथ लगी। नायडू ने इस दौरान अपनी सरकार का हिस्सा रहे बीजेपी के मंत्रियों की तारीफ भी की। वहीं विधानसभा में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कैबिनेट में हमारे मंत्रियों और हमारी कैबिनेट में बीजेपी के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इन मंत्रियों ने राज्य में अच्छा काम किया है। उन्होंने अपने विभागों में सराहनीय सुधार किए हैं। मैं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button