BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWSफीचर्ड

सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाडिय़ों की मौत

भोपाल : मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर है जिसमें राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाडिय़ों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर होशंगाबाद और इटारसी के बीच हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चारों मृतक ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने मध्य प्रदेश आए थे। इटारसी की ओर जाते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल 7 लोग सवार थे। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए कुछ खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था इटारसी में की गई थी। ये खिलाड़ी वहीं जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। ये सभी हॉकी खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रहे अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में शामिल हुए थे।
मारे गए खिलाडिय़ों की पहचान शाहनवाज खान (इंदौर), आदर्श हरदुआ (इटारसी), आशीष लाल (जबलपुर) और अनिकेत (ग्वालियर) के रूप में हुई है। ये चारों हॉकी खिलाड़ी एमपी एकेडमी भोपाल के खिलाड़ी थी। होशंगाबाद में हुए कल के मुकाबलें में इनका मुकाबला सिवनी – जबलपुर से हुआ था। मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button