अजब-गजब

सनी लियोन के बाद पति की बॉलीवुड में एंट्री

sunny-leone_2नई दिल्ली: बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोन का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस‍ रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं। बॉलीवुड की बेबी डॉल के नाम से मशहूर सनी लियोनी के पति डेनियल भी अब बॉलीवुड में शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। डेनियल फिल्म ‘डेन्जरस हुस्न’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। इस फिल्म को नेत्रा सिनेमेटिक्स प्रोड्यूस कर रहा है तो निर्देशन की बागडोर दिनेश तिवारी ने थामी है। सनी लियोनी जिन्होंने भट्ट कैंप की फिल्म जिस्म 2 से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एकता कपूर की रागिनी एमएमएस2 से भी सनी ने खूब लोकप्रियता बटोरी थी। इस प्रोफशन में अपने पति डेनियल से सिनियर होने के कारण सनी लियोनी भी उन्हे टिप्स दे रही हैं। इस फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट किया गया है। ये फिल्म डरावनी कहनी पर बनी फिल्म है।

Related Articles

Back to top button