अजब-गजब

सफेद तौलिए पर वर्जिनिटी टेस्ट को लेकर लड़की ने लड़को के लिए दिया ऐसा बनाया, सुनकर बंद हो जाएगी बोलती

हर लड़की के शादी से पहले बहुत सारे सपने हाेते हैं। वह साेचती है कि एक राजकुमार आएगा आैर उसे घोड़े पर बैठाकर ले जाएगा। वह उसकी हर उन इच्छाआें काे पूरा करेगा जाे कि अभी पूरी नहीं हाे पार्इ। वाे इन सपनाें के साथ ससुराल में कदम रखती है। पर जब ससुराल में हर राेज उसका सपना टूटता है ताे उसकी दुनिया उजड़ सी जाती है। कुछ एेसा ही हुआ भारत की राजधानी दिल्ली की एक पढ़ी लिखी लड़की मानसी चड्ढा के साथ। सुहागरात काे मानसी काे सफेद तौलिए पर अपना वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ा।

घटना के बाद देश की लड़कियाें में आक्राेश

इस घटना के सामने आने के बाद देश की लड़कियाें में आक्राेश है। राजस्थान की रहने वाली लड़की नेहा का कहना है आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़काें से कम नहीं है। इसके बावजूद हर परीक्षा लड़कियाें काे ही क्याें देनी हाेती है। लड़काें के साथ एेसा क्याें नहीं हाेता। समाज में लड़कियाें के साथ ही भेदभाव क्याें हाेता है?

नेहा ने कहा कि क्या सास ने मानसी के वर्जिनिटी टेस्ट से पहले अपने बेटे का वर्जिनिटी टेस्ट कराया था। अगर एेसा नहीं किया ताे क्याें नहीं किया। नेहा ने कहा कि अब हम ये सहन नहीं करेंगे। अगर हमारी परीक्षा लेनी है ताे इससे पहले लड़काें काे भी परीक्षा देनी हाेगी। उन्हाेंने कहा कि अगर लड़के मजे करें ताे सब अच्छा आैर लड़कियां करें ताे कुल्टा। इसलिए अब बहुत हुआ हम ये सबन नहीं करने वाली हैं।

उस रात पलभर में टूट गए मानसी के सपने

मानसी उसने अपने दर्द काे एक वेबसाइट से साझा किया है। यह दर्द केवल मानसी का नहीं बल्कि भारत की उन तमाम लड़कियाें का है जाे हर दिन अपने ससुराल में अकेले दुख का घूंट पीती रहती है आैर किसी से कुछ नहीं कहती। मानसी चड्ढा का फरवरी 2016 में धूमधाम से विवाह हुआ। शादी संपन्न हाेने के बाद उसे अपने ससुराल में कदम रखा। हर आेर खुशी ही खुशी पसरी थी। मानसी भी बहुत खुश थी। फिर आर्इ वाे रात जिसका हर लड़की काे इंतजार रहता है। लेकिन उस रात मानसी के साथ कुछ एेसा हुआ जिससे उसके सपने टूट गए।

वर्जिनिटी साबित करने के लिया दिया गया सफेद ताैलिया

दरअसल सुहागरात के समय मानसी काे उसकी सास ने उन्हें एक सफेद तौलिया लाकर दिया। मानसी कुछ समझ नहीं पार्इ लेकिन जब सास ने जाे बताया उसे जानकार वह दंग रह गर्इ। मानसी काे सास ने सफेद ताैलिया वर्जिनिटी साबित करने के लिया दिया था। अापकाे बता दें कि एेसा केवल मानसी के साथ ही नहीं बहुत सी लड़कियाें के साथ हुआ हाेगा। बस बात इतनी सी है कि मानसी ने हिम्मत दिखार्इ आैर अपनी बात शेयर कर दी। इतना ही नहीं बाद में मानसी परेशानियां बढ़ती ही चली गर्इ। उनके सास-ससुर ने उनके हर फैसले पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

मानसी के पति ने भी माता-पिता का साथ दिया

मानसी के पित ने भी उनका साथ देने की जगह अपने माता-पिता का साथ दिया। मानसी जल्दी बच्चे काे जन्म दे इसलिए पति ने शारीरिक संबंध बनाते समय प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने मना कर दिया। एक दिन ताे हद पार हाे गर्इ जब मानसी पर पति ने सबके सामने हाथ उठाया। इस दिन मानसी की जिंदगी तबाह सी हाे गर्इ आैर वह ससुराल छाेड़ अपने घर आ गर्इ। पर यहां भी मानसी काे ससुराल वालाें ने चैन से नहीं रहने दिया।

मानसी के पति ने उनके माता-पिता पर आरोप लगाए कि उन्होंने मानसी को जीबी रोड में बेच दिया है। परेशान हाेकर मानसी ने वुमन सेल में शिकायत की, लेकिन यहां भी उन्हें न्याय नहीं मिला। आखिर में फरवरी में उनके ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इस बीच डिप्रेशन से जूझ रही मानसी ने अपनी जान देने का प्रयास भी किया। लेकिन अब उन्हाेंने नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत की है।

Related Articles

Back to top button