अद्धयात्म

सबसे ज्यादा अमीर बनते है ये 4 राशि वाले लोग

ज्योतिषशास्त्र में ऐसा कोई नियम या सिद्वांत मौजूद नहीं है जो ये निश्चित कर सके कि किस राशि के लोगों का धन-दौलत पर एकाधिकार होगा। इसके अलावा और कोई अमीरों की श्रेणी में नहीं आ सकता। लेकिन एक बात हमारे जानने योग्य अवश्य है कि ज्योतिष विद्या के अनुसार एक बात जानी जा सकती है कि किस राशि के लोगों के अमीर बनने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। आइए जानते हैं….

दरअसल ये वो राशियां है जिनसे संबंधित जातक मेहनत करने में तो विश्वास रखते ही है साथ ही इन्हें इस बात का भी अंदाजा होता है कि धन किस तरह से कमाया जा सकता है और वो भी जल्दी से जल्दी। आइए जानते है वो चार राशियों के बारे में जिनके जातकों में अमीर बनने की संभावना ज्यादा होती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:
इस सूची में सबसे पहला नाम है वृषभ राशि के जातकों का, जो शुक्र ग्रह के प्रभाव में होते हैं। शुक्र ग्रह, धन, विलासिता और रोमांस अंक का सूचक है। तो जिन लोगों की राशि वृषभ होती है वो विलास और वैभव से जीने के लिए धन कमाने के अवसर ढूंढ़ लेते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:
दूसरी राशि है वृश्चिक। इस राशि के जातकों को भौतिक वस्तुओं से बहुत प्रेम होता है। गाड़ी, बड़ा मकान, कोई बहुत फैली हुई संपत्ति। इनहें ये सब चीजें बहुत आकर्षित करती है। ऐसा नहीं है कि इन बातों को बस अपने दिमाग या दिल में रखते हैं, बल्कि इन्हें पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करने से भी नहीं चूकते और अवसर हाथ में लगते ही इन्हें हासिल कर लेते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:
तीसरी राशि है कर्क, ये लोग सिर्फ अवसर की तलाश में रहते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने परिवार से बहुत नजदीकी रखते हैं। इनकी ख्वाहिश होती है कि ये अपने परिवार को हर संभव खुशी दे पाएं और उनकी हर इच्छा पूर्ण कर पाएं। इस मानसिकता और स्वभाव की वजह से ही बहुत मेहनत करते हैं ताकि अपने परिवार और अपने सपनों को सच कर पाएं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:
सिंह राशि के जातक भीड़ में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। वे दूसरों से अलग दिखना चाहते हैं। उनकी यह चाहत होती है कि लोग उन्हें नोटिस करें, उनकी तारीफ करें और उन्हें अपना आदर्श मानें। वो नेतृत्व की क्षमता रखते है। और इस बाबत शो ऑफ करना भी नहीं भूलते।

Related Articles

Back to top button